राहुल गांधी के काफिले में हादसे की जांच के लिए SIT गठित, IG किरण एस. को मिली कमान

UP Police SIT Investigation: राहुल गांधी के काफिले में वाहनों की दुर्घटना की जांच के लिए यूपी पुलिस ने SIT बनाई है। IG किरण एस. के नेतृत्व में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की जांच होगी।
rahul gandhi sultapur convoy accident
राहुल गांधी के काफिला का एक्सीडेंटसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Rahul Gandhi Convoy Accident: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राहुल गांधी के काफिले में शामिल वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। यह निर्णय पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा लिया गया है।

सोमवार को, राहुल गांधी के सुल्तानपुर दौरे के दौरान काफिले के पीछे चल रहे वाहन दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुर्घटना की जांच के लिए लखनऊ रेंज की IG किरण एस. को SIT का प्रमुख नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह और CO (ट्रैफिक) राम कृष्ण चतुर्वेदी को SIT का सदस्य बनाया गया है।

SIT की टीम दुर्घटना के कारणों का पता लगाएगी

बताया जा रहा है कि, SIT टीम दुर्घटना के कारणों, परिस्थितियों और किसी भी संभावित लापरवाही की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच में सुरक्षा, एस्कॉर्ट व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन में हुई किसी भी चूक की भी पड़ताल की जाएगी। SIT को निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द पुलिस मुख्यालय को एक विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपे।

सुल्तानपुर आ रहे थे राहुल गांधी

दरअसल, सोमवार सुबह राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के लिए आ रहे थे। इसी बीच काफिले में शामिल कुछ वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर हुई जब राहुल गांधी सुलतानपुर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, काफिले में सबसे आगे चल रही स्थानीय कांग्रेस नेताओं की एक निजी गाड़ी, जो कि स्थानीय कांग्रेस नेता की थी उसने किसी अज्ञात कारण के चलते अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहे वाहन एक-दूसरे से टकरा गए।

rahul gandhi sultapur convoy accident
राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने खारिज किया मामला, अमित शाह पर की थी टिप्पणी

राहुल गांधी बिल्कुल सुरक्षित

पुलिस ने बताया कि टक्कर में शामिल कुछ वाहन रास्ते में काफिले से जुड़े थे, जिनमें पड़ोसी अमेठी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में राहुल गांधी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि घटना गंभीर नहीं थी और इसमें किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है।

rahul gandhi sultapur convoy accident
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टकराईं, 2 लोग घायल, सुल्तानपुर में होनी है पेशी

हादसे में घायल हुए कर्मचारी

खबर है कि यह घटना हलियापुर इलाके में 91वें किलोमीटर के माइलस्टोन के पास हुई, जहां एक काफिले की पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। इस घटना में घायल होने वालों में पार्टी कार्यकर्ता, अधिकारी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। घायलों की सटीक संख्या और उन्हें कितनी गंभीर चोटें आई हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com