महाराष्ट्र में पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

अब पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन! मंत्री छगन भुजबल का बड़ा ऐलान, जानें नई व्यवस्था और कीमत

Maharashtra Kerosene Distribution: महाराष्ट्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए अब पेट्रोल पंपों के माध्यम से केरोसिन बेचने का फैसला किया है। गैस की कमी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

आकाश मसने

Kerosene Sale In Petrol Pump: महाराष्ट्र में ईंधन वितरण को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने घोषणा की है कि राज्य में अब आम नागरिकों के लिए पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन (मिट्टी का तेल) उपलब्ध कराया जाएगा।

ईरान-इजराइल अमेरिका युद्ध का असर एलपीजी के साथ खाद्य तेलों पर भी पड़ा है। युद्ध के कारण महाराष्ट्र में मूंगफली, सरसों, वनस्पति तेल, सोयाबीन, सनफ्लावर और पाम आइल जैसे खाद्य तेलों में अधिकतम 6 रुपये प्रति लीटर यानी लगभग 3% की वृद्धि हुई है।

क्या बोले मंत्री छगन भुजबल?

विधान परिषद में कांग्रेस के अभिजीत वंजारी के सवाल का जवाब देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वैश्विक बाजार में अस्थिरता की वजह से आयतित तेलों की कीमतों में वृद्धि हुई है। सरकार बाजार को स्थिति पर नजर रखे हुए है और आम जनता पर महंगाई का बोझ कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री भुजबल ने कहा कि 1 फरवरी से 11 मार्च के बीच राज्य में खाद्य तेलों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान मूंगफली का तेल 188 रुपये से बढ़कर 194 रुपये प्रति लीटर, सरसों तेल 200 रुपये से 204 रुपये, सोयाबीन तेल 153 रुपये से 159 रुपये, सनफ्लावर तेल 172 रुपये से 178 रुपये, पाम तेल 145 रुपये से 148 रुपये प्रति लीटर हो गया।

बढ़ गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम

देश के सभी राज्यों के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति, नियंत्रण और दरे निर्धारित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। मध्य पूर्व में युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए, केंद्र सरकार ने 5 मार्च, 2026 को तेल कंपनियों को आदेश जारी कर कहा कि वे एलपीजी की आपूर्ति केवल घरेलू उपयोग के लिए करें ताकि ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहे। केंद्र सरकार ने 7 मार्च, 2026 से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत 852.50 रुपये से बढ़ाकर 912.50 रुपये कर दी है। इसी प्रकार, व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत 1,720.50 रुपये से बढ़ाकर 1,835.00 रुपये कर दी गई है।

पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन

राज्य में अब पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि केरोसिन का पर्याप्त भंडार मौजूद है। पहले अदालत ने निर्देश दिया था कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को केरोसिन देने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन अब सरकार ने कोर्ट को सूचित किया है कि सभी जरूरतमंदों को केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले केरोसिन वितरण लगभग बंद कर दिया गया था, जिससे डीलरों की सप्लाई चेन प्रभावित हुई थी। अब इस व्यवस्था को फिर से शुरू करते हुए BPCL, HPCL और IOCL के पेट्रोल पंपों पर केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे लोगों को बिना मिलावट वाला केरोसिन मिल सकेगा। राज्य में गैस की कमी को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की