गैस की कालाबाजारी करने वाले 18 गिरफ्तार, 23 पर मामले दर्ज, मंत्री छगन भुजबल ने दी जानकारी
Chhagan Bhujbal: महाराष्ट्र में गैस संकट के बीच कालाबाजारी पर कार्रवाई करते हुए 23 मामले दर्ज किए गए और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सरकार ने एलपीजी उत्पादन बढ़ाकर आपूर्ति व्यवस्था पर नज़र है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Chhagan Bhujbal statement (सोर्सः सोशल मीडिया)
LPG Black Marketing Maharashtra: इजरायल-ईरान युद्ध के कारण देश में उत्पन्न गैस संकट का असर मुंबई सहित पूरे राज्य में देखने को मिला है। एलपीजी और पीएनजी के सुचारु व नियमित वितरण के लिए राज्य सरकार ने सभी संबंधित तंत्रों को सक्रिय कर दिया है।
अन्न, नागरी आपूर्ति एवं ग्राहक संरक्षण विभाग के मंत्री छगन भुजबल ने विधान परिषद में जानकारी देते हुए बताया कि रिफाइनरी पूरी क्षमता से कार्य कर रही हैं। एलपीजी उत्पादन को 9,000 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 11,000 मीट्रिक टन तक किया गया है।
वितरण स्थिति में सुधार
मंत्री भुजबल ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों को 100 प्रतिशत गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए 23 मामले दर्ज किए गए हैं और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
वाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
महावितरण ने भी मनाया राज्य स्थापना दिन : प्रतिभाशाली जन मित्रों और मशीन संचालकों को सम्मानित किया
मीरा रोड चाकूबाजी केस: नोट, नफरत और नेटवर्क- क्या सच में ‘लोन वुल्फ’ हमला?
भाईंदर: घोड़बंदर रोड पर राहत की तैयारी, अंतिम चरण में 5 पैदल यात्री पुल का निर्माण
इराण, इस्रायल आणि अमेरिका यांच्यातील युद्धजन्य परिस्थितीमुळे राज्यात निर्माण झालेल्या इंधन व अत्यावश्यक वस्तूंच्या टंचाईबाबत सन्माननीय सदस्यांनी सभागृहात उपस्थित केलेल्या नियम २६० अन्वये चर्चेवर उत्तर देताना शासनाची भूमिका तसेच करण्यात येत असलेल्या उपाययोजनांची माहिती विधानसभेत… pic.twitter.com/siylRyOf0E — Chhagan Bhujbal (@ChhaganCBhujbal) March 17, 2026
नागरिकों में अफवाह और डर
उन्होंने बताया कि राज्य में कमर्शियल गैस वितरण के लिए आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं और अत्यावश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। नागरिकों में अफवाह और डर फैलने से रोकने के लिए रेडियो, एफएम, दूरदर्शन और प्रिंट मीडिया के माध्यम से नियमित जानकारी दी जा रही है।
केरोसिन और अन्य वैकल्पिक ईंधन भी उपलब्ध
मंत्री ने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कुछ जहाजों के आगमन में देरी हुई थी, लेकिन मुंबई, कांडला और कोच्चि बंदरगाहों पर अब कुछ जहाज पहुंच चुके हैं। पूरी प्रक्रिया को सामान्य होने में 8 से 10 दिन का समय लग सकता है। इस दौरान घरेलू गैस, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर केरोसिन और अन्य वैकल्पिक ईंधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जांच समिति की रिपोर्ट के बाद ही होगी एट्रोसिटी …
भुजबल ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। राज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस, पेट्रोल-डीजल के नियमित वितरण में सहयोग करें।
