HSRP नंबर प्लेट (फाइल फोटो) 
मुंबई

HSRP की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी, 1.10 करोड़ वाहन अभी बाकी

Maharashtra Government ने एचएसआरपी लगाने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ाई है। अब तक 77.07 लाख वाहनों पर प्लेट लग चुकी है, जबकि 1.10 करोड़ वाहन मालिकों को अगले महीने में प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र सरकार ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। परिवहन विभाग के मुताविक अब तक 92.35 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 77.07 लाख वाहनों पर एचाएसआरपी लग चुकी है।

हालांकि अभी भी करीब 1.10 करोड़ वाहन मालिकों को अगले एक महीने में प्लेट लगवानी होगी। राज्य में 2019 से पहले रजिस्टर हुए लगभग दो करोड़ वाहनों पर एचएसआरपी लगाने का काम चल रहा है। सरकार ने पूरे राज्य को तीन जोन में बाँटा है और प्रत्येक जोन के लिए एक एजेंसी को यह जिम्मेदारी दी गई है।

फिटमेंट सेंटरों पर कार्रवाई

आरटीओ विभाग का कहना है कि भीड़ वाले इलाकों में फिटमेंट की गति बढ़ाई जा रही है ताकि समय पर सभी वाहनों पर प्लेट लग सके। इसी बीच तीन फिटमेंट सेंटरों पर कार्रवाई भी की गई है। शिकायतों के बाद इन सेंटर्स को बंद कर दिया गया।

मीरा-भाईंदर के एक केंद्र में निरीक्षण के दौरान अनियमितताएँ मिली। वहां अधिक शुल्क वसूला जा रहा था और ग्राहकों को जबरदस्ती नंबर प्लेट फ्रेम खरीदने के लिए कहा जा रहा था। विभाग ने सभी केंद्रों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि तय रेट से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिकृत वेबसाइट से ही स्लॉट बुक करें।

कुल प्राप्त आवेदन: 92.35 लाख

अब तक लगे एचएसआरपी: 77.07 लाख

बाकी वाहन: 1,10 करोड़

2019 से पहले के वाहन: 2 करोड़

बंद किए गए फिटमेंट सेंटर 3

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात