Mumbai Local Train: विरार-दहानू यात्रियों के लिए खुशखबरी, 15-कोच लोकल और नया प्लेटफॉर्म तैयार

Virar Station पर नया प्लेटफॉर्म 5A शुरू हो गया है, जबकि 3A-4A प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण भी जारी है। पश्चिम रेलवे और एमआरवीसी के इन विस्तार कार्यों से भीड़ कम होगी और ट्रेन संचालन आसान होगा।
Virar Station
विरार स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Mumbai Local Train News In Hindi: पश्चिम रेलवे ने उपनगरीय यात्रियों के लिए सबसे बड़े विस्तार कार्यों में से एक का मार्ग खोल दिया है। शुक्रवार से विरार स्टेशन पर नए होम प्लेटफॉर्म 5A का काम शुरू हो गया। एमआरवीसी द्वारा बनाया जा रहा यह प्लेटफॉर्म करीब 5 मीटर चौड़ा होगा और नॉर्थ-वेस्ट दिशा में विकसित किया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म दोनों दिशाओं चर्चगेट विरार और विरार दहानू की सेवाओं को सुगम बनाएगा। काम की अवधि 90 दिनों में पूरी करने का लक्ष्य है।

3A-4A प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण

विरार स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3A और 4A को लेकर भी महत्वपूर्ण काम शुरू हो गया है। इन प्लेटफॉमों की चौड़ाई 6।8 मीटर थी, जिसे अब लगभग 3।5 मीटर और बढ़ाया जा रहा है। यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए इस विस्तार को बड़ी राहत माना जा रहा है।

नया विस्तारित प्लेटफॉर्म आने वाले दिनों में बनने वाले स्टेशन डेक से भी सीधे जुड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार, चौड़ीकरण से यात्रियों की आवाजाही की क्षमता लगभग दोगुनी हो जाएगी। विरार-दहानू सेक्शन के मध्य स्थित उमरोली स्टेशन पर भी प्लेटफार्म विस्तार का काम तेजी से चल रहा है। स्थानीय यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह काम आगामी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?

  • नया प्लेटफॉर्म 5A भीड़ संभालेगा और ट्रेन ऑपरेशन आसान करेगा।
  • 3A-4A के चौड़ीकरण से चढ़ने-उतरने में लगने वाला समय कम होगा।
  • भख्यि स्टेशन डेक से जुड़कर प्लेटफॉर्मों पर भीड़ का दबाव घटेगा।
  • उमरोली और अन्य स्टेशनों पर जारी काम पूरे सेक्शन में ट्रेन क्षमता बढ़ाएगा।
  • 15-कोच लोकल शुरू होने से दहानू यात्रियों को अधिक स्पेस मिलेगा।
  • मार्च से अतिरिक्त 12 सेवाएं पूरे रूट पर राहत देंगी।

नया प्लेटफॉर्म: 5A, चौडाई 5 मीटर, पूरा होने की अवधि 90 दिन 3A-4A पुरानी चौड़ाई: 6.8 मीटर, नई बुद्धि: 3।5 मीटर वर्तमान सेवाएं: 38 (19 अप + 19 डाउन) मार्च से प्रस्तावित सेवाएं: 12 नई (6 अप + 6 डाउन) आईसीएफ से मांगी गई रेक: 5 दहानू रूट के लिए नई लोकल कोचः 15-कोच क्षमता बढ़ोतरी: 20-25%

- मुंबई से नवभारत लाइव के लिए अभिषेक पाठक की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com