देवेंद्र फडणवीस ने की समीक्षा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र में बारिश का महासंकट: CM देवेंद्र फडणवीस ने की समीक्षा, मुंबई-ठाणे में 8 जुलाई तक भारी आफत का अलर्ट

Maharashtra Rain Alert: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आपदा प्रबंधन कक्ष से राज्य में बारिश की स्थिति की समीक्षा की। मुंबई-ठाणे में 8 जुलाई तक भारी बारिश और हाई टाइड की आशंका जताई गई है।

रूपम सिंह

Devendra Fadnavis Review Maharashtra Rain Alert: महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) समेत राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही वर्षा के बीच राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मंत्रालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन कक्ष से हालात की विस्तृत समीक्षा की और सभी संबंधित विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए।

मुंबई-ठाणे में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि यदि अत्यंत आवश्यक न हो तो अगले दो दिनों तक घरों से बाहर निकलने से बचें। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 7 और 8 जुलाई को मुंबई, ठाणे और आसपास के तटीय क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और समुद्र में हाई टाइड आने की भी आशंका जताई गई है।

NDRF-SDRF को तत्काल कार्रवाई के निर्देश

संभावित बाढ़ और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमों को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव दलों को बिना देरी प्रभावित क्षेत्रों में रवाना किया जाए, ताकि जनहानि और नुकसान को न्यूनतम रखा जा सके।

राजमार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

मुख्यमंत्री ने मुंबई-अहमदाबाद और मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से कहा कि यदि कहीं मलबा गिरता है तो उसे तत्काल हटाकर यातायात सामान्य किया जाए। साथ ही निचले इलाकों में जलभराव रोकने के लिए सभी स्थानीय निकायों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

नासिक-त्र्यंबकेश्वर में भी भारी बारिश की आशंका

अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में गरज-चमक के साथ लगभग 300 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने, पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव