महाराष्ट्र एफडीए  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र FDA की राज्यव्यापी कार्रवाई: 24.92 लाख मूल्य का 6,495 किलो मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त

Maharashtra FDA Action: खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने महाराष्ट्र भर में विशेष अभियान चलाकर 24.92 लाख रुपये की 6,495 किलो गुणवत्ताहीन और संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की है।

रूपम सिंह

Highlights

  • FDA ने 6,495 किलो खाद्य सामग्री जब्त की।

  • मुंबई की चार दुकानों पर कार्रवाई हुई।

  • नागपुर में 1,795 किलो सोनपापड़ी जब्त की गई।

Maharashtra FDA Statewide Food Raid: मुंबई में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने महाराष्ट्र में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान मुंबई की चार दुकानों सहित राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 6,495 किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई।

जब्त सामग्री की कीमत 24 लाख 92 हजार 455 रुपये बताई गई है। जांच के दौरान मिठाई, दुग्ध उत्पाद, चावल, सूखे मेवे और अन्य खाद्य पदार्थों की पड़ताल की गई। लेबल पर जरूरी जानकारी की कमी, गुणवत्ता मानकों के संभावित उल्लंघन और अस्वच्छ भंडारण की आशंका के आधार पर कार्रवाई की गई।

मुंबई की चार दुकानों से खाद्य सामग्री जब्त

मुंबई शहर में यशोदा डेयरी से 76,510 रुपये मूल्य का 250.50 किलो खाद्य पदार्थ जब्त किया गया। इसमें दूध पाउडर, भैंस का दूध और पनीर शामिल हैं। क्लासिक एंटरप्राइजेज से 35,520 रुपये मूल्य का 296 किलो टूटा चावल बरामद किया गया।

इसके अलावा गीतांजलि कैटरिंग सर्विसेज से 36 हजार रुपये मूल्य का 72 किलो मोहनथाल और अरिहंत स्वीट्स से 1 लाख 22 हजार 260 रुपये मूल्य की 240.50 किलो विभिन्न मिठाइयां जब्त की गईं। अरिहंत स्वीट्स की मिठाइयों में अतिरिक्त रंग मिलाए जाने का संदेह जताया गया है।

नागपुर में बिना लाइसेंस के सोनपापड़ी जब्त

नागपुर विभाग के कामठी स्थित राधेकृष्ण फूड प्रोडक्ट्स से 10 लाख 60 हजार 970 रुपये मूल्य की 1,795 किलो ममता सोनपापड़ी जब्त की गई। प्रशासन के अनुसार, प्रतिष्ठान के पास आवश्यक लाइसेंस या पंजीकरण नहीं था। खाद्य पदार्थों के लेबल पर दी गई जानकारी में भी खामियां पाई गईं।

पुणे विभाग में दाल, बादाम और किशमिश पर कार्रवाई

पुणे विभाग में जांच के दौरान 478 किलो दाल, 358 किलो बादाम और 493 किलो काली किशमिश जब्त की गई। FDA की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

प्रशासन की जांच में सामने आई कमियों के आधार पर संबंधित खाद्य सामग्री को कब्जे में लिया गया। खाद्य पदार्थ खरीदते समय उपभोक्ताओं को पैकेट पर दी गई जानकारी, निर्माण एवं समाप्ति तिथि और संबंधित लाइसेंस विवरण की जांच करनी चाहिए।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद