नागपुर एयरपोर्ट का बड़ा धमाका: द ऑरेंज रूट से सीधे जुड़ेंगे 4 बड़े शहर, जानिए फ्लाइट्स का पूरा शेड्यूल

The Orange Route Nagpur: नागपुर एयरपोर्ट ने द ऑरेंज रूट अभियान के तहत मुंबई इंदौर अहमदाबाद और नांदेड़ के लिए सीधी उड़ानों का नेटवर्क मजबूत किया है। विदर्भ के व्यापार और फार्मा सेक्टर को रफ्तार मिलेगी।
Nagpur Airport Flight Connectivity
फ्लाइट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर एयरपोर्ट ने प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क और कारोबारी आवागमन को रेखांकित किया है।

  • मुंबई के लिए एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की सीधी उड़ानों का उल्लेख किया गया है।

  • इंदौर, अहमदाबाद और नांदेड़ के लिए भी सीधी विमान सेवाओं की जानकारी दी गई है।

  • एयरपोर्ट के एमआरओ केंद्र में एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की मेंटेनेंस प्रक्रिया जारी है।

Nagpur Airport Flight Connectivity: नागपुर शहर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय नागपुर एयरपोर्ट ने मध्य भारत के व्यापारिक, औद्योगिक और कृषि केंद्रों के बीच आवागमन को सुगम बनाने के लिए 'दि अरिंज रूट' अभियान के तहत अपनी फ्लाइट्स का एक मजबूत नेटवर्क पेश किया है।

नागपुर की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने प्रमुख शहरों के लिए एयरलाइंस की सीधी उड़ानों को रेखांकित किया है जिससे बिजनेस ट्रैवल और कमर्शियल ग्रोध को नया आयाम मिल रहा है।

इसके तहत नागपुर एयरपोर्ट से मुंबई, इंदौर, अहमदाबाद और नांदेड़ के लिए सीधी उड़ानों का नेटवर्क स्थापित किया गया है जिससे मध्य भारत के व्यापारिक, औद्योगिक और कृषि केंद्रों के बीच आवागमन की व्यवस्था सुगम हुई है।

मुंबई के लिए कई फ्लाइट्स

नागपुर से देश की वित्तीय और कॉर्पोरेट राजधानी मुंबई के लिए एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो की कई दैनिक सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं।

इससे नागपुर और विदर्भके व्यापारियों, निवेशकों और आईटी प्रोफेशनल्स कॉर्परिट सेक्टर से जुड़ने में आसानी हो रही है।

विदर्भ के फार्मास्यूटिकल सेक्टर को मिल रहा लाभ

नागपुर से इंदौर के लिए इंडिगो द्वारा संचालित डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध होने से 2 प्रमुख औद्योगिक शहर आपस में जुड़ते हैं।

यह रूट प्रमुख रूप से इंदौर-पीथमपुर इंडस्ट्रियल बेस्ट को कवर करता है जहां अकेले फार्मा सेक्टर का योगदान इंदौर एसईजेड के कुल निर्यात में लगभग 70% है। विदर्भ के फार्मास्यूटिकल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए नागपुर एयरपोर्ट से इंदौर के लिए सीधी उड़ान बड़ी सुविधा के रूप में सामने आई है।

नागपुर एयरपोर्ट अब औद्योगिक विकास का प्रमुख रनवे

एयरपोर्ट अधिकारियों का मानना है कि नाय और उद्योग नजदीक आते हैं तो आर्थिक अवसर तेजी से आगे बढ़ते हैं। बेहतर एयर कनेक्टिविटी से न सिर्फ यात्रा का समय घटता है बल्कि नीतिगत और व्यावसायिक निर्णय भी तेजी से लिए जाते हैं।

नागपुर एयरपोर्ट अब केवल एक ट्रांजिट पॉइंट नहीं बल्कि औद्योगिक विकास और लॉजिस्टिक्स का एक प्रमुख रनवे बन चुका है। नागपुर एवरपोर्ट के 'द ऑरिज रूट' का विजन औद्योगिक विकास को सुगम कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ मजबूती प्रदान करना है।

Nagpur Airport Flight Connectivity
Maharashtra Weather Today: मुंबई में गर्मी-उमस, पुणे के घाट क्षेत्रों में बारिश के आसार, जानें नागपुर का मौसम

कपड़ा उद्योग कारोबारियों को सुविधा

नागपुर एयरपोर्ट के अरिज रूट नेटवर्क के तहत भारत के पहले यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी अहमदाबाद के लिए इंडिगो की सीधी उड़ाने जारी है।

यह रूट टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल कैमिकल्स और बड़े कमर्शियल मार्केट्स के बीच व्यापारिक आदान-प्रदान को मजबूत कर रहा है। कारोबारियों को बड़ी सुविधा मिल रही है।

कृषि व्यापार को मिला बड़ा बल

नागपुर एयरपोर्ट के अनुसार स्टार एयर द्वारा नागपुर से नांदेड़ के लिए सीधी विमान सेवा संचालित की जा रही है। यह फ्लाइट मराठवाड़ा क्षेत्र के एसो-प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल और एमएसएमई क्लस्टर्स को सीधे नागपुर के बाजार से जोड़ती है जिससे क्षेत्रीय कृषि व्यापार को बड़ा बल मिल रहा है।

Nagpur Airport Flight Connectivity
RSS के गढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका, MLC चुनाव में अभिजीत वंजारी की जीत से मिटा कांग्रेस के जीरो का कलंक

मेंटेनेंस के लिए उतरा विमान

तकनीकी रखरखाव और मेंटेनेंस के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान अईएक्स 9005 बुधवार की रात मस्कट से नागपुर एयरपोर्ट पर उत्तरा। यह विमान बेंगलुरु से मस्कट के बीच संचालित होता है।

नागपुर एयरपोर्ट स्थित एमरो में विमान के रखरखाव का कार्य एआई इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड गवर्नमेंट सब्सिडियरी कंपनी देख रही है। इस विमान को आवश्यक मेंटेनेंस और सर्विसिंग के लिए नागपुर एयरपोर्ट के एमआरओ सुविधा केंद्र में शिफ्ट किया गया है।

वहीं दूसरी ओर, जो दूसरा एयरक्राफ्ट इससे पहले मेंटेनेंस के लिए नागपुर आया था उसका काम पूरी तरह से दुरुस्त और पूरा हो चुका है। मेंटेनेंस प्रक्रिया पूरी होने के बाद बेंगलुरु के लिए रवाना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com