हर्षवर्धन सपकाल (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra: ‘उड़ता महाराष्ट्र’ बनाने की साजिश, कांग्रेस का शिंदे-पवार सरकार पर हमला

Congress President Harshvardhan Sapkal ने महायुति सरकार पर ड्रग्स फैक्ट्रियों को संरक्षण देने और काले धन से नगरपालिका चुनाव प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया है कि महायुति सरकार के कार्यकाल में सरकारी जमीनों की बिक्री में घोटाले, टेंडरों में कमीशन और समृद्धि-शक्तिपीठ महामार्ग जैसे भ्रष्टाचार से कमाया गया पैसा अब कम पड़ने लगा है।

इसी कारण सत्ताधारी अपने करीबी लोगों के माध्यम से राज्य में नशीले पदार्थों के कारखाने शुरू कर युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में धकेल रहे हैं। नगरपालिका चुनावों में ड्रग्स के जरिए कमाए गए काले धन की बाढ़ लाकर महाराष्ट्र को 'उड़ता महाराष्ट्र' बनाने की घिनौनी साजिश चल रही है।

सोमवार को तिलक भवन में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए सपकाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सातारा जिले के दरे गांव स्थित घर से कुछ ही दूरी पर नशीले पदार्थों का उत्पादन करने वाला कारखाना चल रहा था।

इस मामले में दोनों उप मुख्यमंत्रियों (एकनाथ शिंदे व अजीत पवार) के करीबी लोगों की संलिप्तता उजागर हुई है। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कुछ आरोपियों को छोड़ दिया गया, जबकि कुछ बंगाली और बांग्लादेशी मजदूरों को गिरफ्तार कर मुख्य सरगनाओं को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सपकाल ने सरकार को घेरा

  • पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के मजदूर इतनी दुर्गम जगह पर किसकी मदद से आकर बसे।
  • जिस इमारत में ड्रग्स का उत्पादन चल रहा था, उस इमारत के मालिक से ओंकार दिधे ने एकनाथ शिंदे की पार्टी के नगरसेवक प्रकाश शिंदे के काम के लिए जगह मांगी थी।
  • यह स्पष्ट होने के बाद भी आँकार दिधे को डुग्स निर्माण स्थल पर हिरासत में लेने के बावजूद किसके दबाव में छोडा गया। ओंकार दिघे कब से सावली गांव में रह रहा है और उसे यहां कौन लाया।
  • अन्य लगभग 40 मजदूर जो वहां काम कर रहे थे, उनका क्या हुआ। उन्हें भगाने में किसने मदद की

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z