महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Board Exams से पहले महाराष्ट्र बोर्ड का यूट्यूब चैनल लॉन्च, नियमों पर मिलेगा वीडियो मार्गदर्शन

Maharashtra News: दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं से पहले महाराष्ट्र बोर्ड ने छात्रों, स्कूलों और परीक्षा केंद्र अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुरू किया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बारहवीं (एचएससी) और दसवीं (एसएससी) परीक्षाओं से पहले, महाराष्ट्र बोर्ड ने विद्यार्थियों, स्कूलों और परीक्षा केंद्र अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुरू किया है।

प्रसिद्ध हस्तियों के प्रेरणादायक संदेशों वाले वीडियो के अलावा, इस चैनल पर ऐसे जानकारीपूर्ण वीडियो भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मंडल के अधिकारी परीक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों की व्याख्या करेंगे।

इसका उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों, स्कूलों और परीक्षा केंद्र कर्मचारियों के बीच होने वाली भ्रम की स्थिति को दूर करना है। महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने बताया कि यह पहल सबसे प्रभावी संचार माध्यम के जरिए पहुंचने के लिए शुरू की गई है।

भ्रम दूर करने के लिए विभाग प्रमुखों को जिम्मेदारी उन्होंने कहा, "परीक्षा से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं में कुछ नया नहीं है, लेकिन लिखित दस्तावेज की अलग-अलग व्याख्याओं के कारण हर साल भ्रम की स्थिति बन जाती है।

इन सभी शंकाओं को दूर करने के लिए महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के सभी 9 विभागों के प्रमुखों को विभिन्न विषय सौंपे गए हैं, जिन पर वे वीडियो बनाकर यूट्यूब चैनल पर अपलोड करेंगे। कुलकर्णी महाराष्ट्र राज्य बोर्ड के पहले आईएएस अधिकारी हैं, जो इस पद पर नियुक्त हुए हैं।

हेल्पलाइन सेवा जारी रहेगी

एक बार-बार सामने आने वाली समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविचाओं और नियमों को लेकर स्कूल प्रमुखों और परीक्षा केंद्र प्रमुखों की अलग-अलग व्याख्याओं के कारण अवसर भ्रम पैदा हो जाता है। कुलकर्णी ने कहा कि बोर्ड भविष्य में परीक्षा से जुड़े अन्य विषयों पर भी सामग्री अपलोड करने की योजना बना रहा है, जैसे तनाव प्रबंधन और विषय-विशेष मार्गदर्शन। उन्होंने कहा, "परीक्षा की तकनीकी प्रक्रियाओं के अलावा उनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर भी छात्रों और उनके अभिभावकों के कई सवाल होते है।

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो