महाराष्ट्र ऑटो रिक्शा बंद (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

महाराष्ट्र में आज ऑटो रिक्शा बंद, रैपिडो बाइक- टैक्सी सेवा के विरोध में उतरे चालक

Mumbai Auto Strike: महाराष्ट्र में 23 नवंबर को रैपिडो बाइक टैक्सी सेवा के विरोध में ऑटो रिक्शा बंद आंदोलन का आह्वान किया गया है। इस आंदोलन को मनसे सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • महाराष्ट्र में 23 नवंबर को रैपिडो बाइक टैक्सी सेवा के विरोध में ऑटो रिक्शा बंद आंदोलन।

  • ऑटो रिक्शा पंचायत समिति के अध्यक्ष बाबा कांबले ने किया राज्यव्यापी आंदोलन का आह्वान।

  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) समेत कई ऑटो रिक्शा संगठनों ने दिया समर्थन।

Maharashtra Auto Rickshaw Strike: महाराष्ट्र में सोमवार, 23 नवंबर को ऑटो रिक्शा बंद आंदोलन का आह्वान किया गया है। रैपिडो की बाइक टैक्सी सेवा के विरोध में राज्यभर के ऑटो रिक्शा चालक इस आंदोलन में शामिल होंगे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) सहित कई ऑटो रिक्शा संगठनों ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। इसके चलते मुंबई, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर समेत राज्य के कई शहरों में ऑटो रिक्शा सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।

इस आंदोलन के केंद्र में रैपिडो की बाइक टैक्सी सेवा है। ऑटो रिक्शा संगठनों का आरोप है कि महाराष्ट्र में यात्री परिवहन के लिए जरूरी अनुमति और निर्धारित नियमों का पालन किए बिना बाइक टैक्सी चलाई जा रही हैं। संगठनों ने बाइक टैक्सी चालकों के दस्तावेज, वाहन पंजीकरण, बैज और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

आवश्यक अनुमति नहीं ली गई

इस मुद्दे पर मनसे और विभिन्न ऑटो रिक्शा संगठनों ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। इसमें मनसे अध्यक्ष संजय नाईक ने कहा कि राज्य के कई शहरों में रैपिडो के जरिए बाइक पर यात्रियों को लाने-ले जाने का काम किया जा रहा है, जबकि इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई है।

मनसे समेत कई ऑटो रिक्शा संगठनों का समर्थन

संजय नाईक ने बताया कि बाइक टैक्सी सेवा के खिलाफ पहले भी परिवहन आयुक्त को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला। इसके बाद ऑटो रिक्शा पंचायत समिति के अध्यक्ष बाबा कांबले ने 23 नवंबर को पूरे महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा बंद आंदोलन का आह्वान किया है। मनसे समेत कई रिक्शा संगठनों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है।

नाईक के मुताबिक, यात्री परिवहन करने वाले वाहन चालकों के पास नियमानुसार बैज होना अनिवार्य है। इसी तरह यात्री परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर पीली नंबर प्लेट होनी चाहिए। उनका आरोप है कि रैपिडो की बाइक टैक्सी सेवा में इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।

मुंबई-पुणे-नासिक सहित प्रमुख शहरों में दिखेगा असर

ऑटो रिक्शा संगठनों का कहना है कि बाइक टैक्सी सेवा के कारण पारंपरिक ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। संजय नाईक ने मुंबई की टैक्सी सेवा का उदाहरण देते हुए कहा कि पारंपरिक टैक्सियों के लिए कार्यक्षेत्र की सीमाएं निर्धारित हैं, जबकि रैपिडो के माध्यम से मुंबई से पुणे तक की यात्रा भी बुक की जा सकती है।

जिलाधिकारियों और परिवहन आयुक्त को सौंपेंगे ज्ञापन

आंदोलन के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में जिलाधिकारियों और परिवहन आयुक्त को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की गई है। ऑटो रिक्शा संगठनों की प्रमुख मांग है कि आवश्यक अनुमति और दस्तावेजों के बिना संचालित हो रही बाइक टैक्सी सेवाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें बंद कराया जाए।

संजय नाईक ने कहा कि इस मुद्दे को परिवहन आयुक्त, जिलाधिकारियों और परिवहन मंत्री के समक्ष भी उठाया गया है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी कारण ऑटो रिक्शा चालकों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

यात्रियों की बढ़ सकती है मुश्किलें

सोमवार को होने वाले इस आंदोलन का असर रोजाना ऑटो रिक्शा से यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ सकता है। विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और जरूरी कामों से घर से निकलने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि, मुंबई, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर सहित अन्य शहरों में ऑटो रिक्शा सेवाएं कितनी प्रभावित होंगी, यह आंदोलन में शामिल होने वाले चालकों की संख्या पर निर्भर करेगा। ऐसे में यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपने शहर में स्थानीय परिवहन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल