टाइगर ही नहीं अमिताभ, अक्षय समेत कई बड़े स्टार्स थे निशाने पर, ऑटो रिक्शा चालकों ने ऐसे कराई थी शूटर्स की रेकी

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शूटर्स के निशाने पर सलमान खान, अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े स्टार्स थे।
Amitabh Bachchan Akshay Kumar Aamir Khan
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खानसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स ने निशाने पर थे बड़े एक्टर।

  • अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं के घरों की भी रेकी की थी।

  • ऑटोरिक्शा चालक की मदद से शूटर्स ने की थी सेलिब्रिटीज के घरों की रैकी।

Amitabh Bachchan Akshay Kumar Aamir Homes Reconnaissance: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि शूटर्स के निशाने पर बॉलीवुड के कई बड़े और दिग्गज अभिनेता थे। इस साजिश के तहत मुंबई आए बदमाशों ने कई बड़े सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की थी।

ये बड़े स्टार्स थे शूटर्स के निशाने पर

मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी करीब एक महीने पहले ही मुंबई पहुंच चुके थे। इस दौरान वे शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमे और बॉलीवुड के कई बड़े नामों जैसे अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान के घरों की रेकी की।

ऑटोचालकों की मदद से स्टार्स के घरों की रेकी

सूत्रों का कहना है कि आरोपी मुंबई में आने-जाने के लिए अलग-अलग ऑटोरिक्शा चालकों की मदद लेते थे। वे ऑटो चालकों से सेलिब्रिटीज के घर दिखाने का आग्रह करते थे और बहाना बनाते थे कि वे इन सितारों के घरों की तस्वीरें लेना चाहते हैं। इसी झांसे में आकर अलग-अलग ऑटो चालकों ने उन्हें कई नामी अभिनेताओं के घरों तक पहुंचाया था।

मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे ऐसे किसी सेलिब्रिटी को निशाना बनाएं जिनकी सुरक्षा व्यवस्था अन्य बड़े सितारों के मुकाबले थोड़ी कम हो।

Amitabh Bachchan Akshay Kumar Aamir Khan
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तीनों आरोपी मुंबई पहुंचे, मेडिकल के बाद आज कोर्ट में पेशी, अब तक 7 की हुई गिरफ्तारी

ऑटो रिक्शा चालक ने दी थी टाइगर श्रॉफ की जानकारी

इसी तलाश और रेकी के दौरान एक ऑटो रिक्शा चालक ने आरोपियों को यह जानकारी दी कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू के एक स्थानीय फुटबॉल ग्राउंड पर फुटबॉल खेलने के लिए आते हैं।

इस पुख्ता जानकारी के मिलने के बाद आरोपी सबसे पहले 11 अक्टूबर को उस फुटबॉल ग्राउंड पर पहुंचे, लेकिन संयोगवश उस दिन टाइगर श्रॉफ वहां नहीं आए।

इसके बाद भी आरोपी अपनी साजिश से पीछे नहीं हटे और वे अगले रविवार यानी 18 अक्टूबर को एक बार फिर उसी फुटबॉल ग्राउंड पर जा पहुंचे। इस बार उनके पास खतरनाक हथियार भी मौजूद थे। इसी दौरान जब टाइगर श्रॉफ वहां पहुंचे, तो उनकी गाड़ी को निशाना बनाकर फायरिंग की गई।

Tiger Shroff firing case
हमले में घायल टाइगर श्राॅफसोर्स: सोशल मीडिया

हरियाणा से रेकी के लिए आए थे आरोपी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसी समयावधि में हरियाणा से कुछ अन्य संदिग्ध लोग भी मुंबई आए थे। उन्होंने भी कथित तौर पर शहर में विभिन्न स्थानों की रेकी की और वारदात से पहले वापस हरियाणा लौट गए।

वहीं, टाइगर श्रॉफ पर हमले को अंजाम देने के बाद जब मुख्य आरोपी मुंबई छोड़कर भाग रहे थे, तब उन्होंने रास्ते में ही दोनों हथियारों को किसी अज्ञात जगह पर फेंक दिया।

Amitabh Bachchan Akshay Kumar Aamir Khan
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के वक्त अचानक जाम हो गई शूटर की पिस्टल! मुंबई पुलिस ने बताया कैसे बची अभिनेता की जान

हमले के लिए किया एक विदेशी और एक देशी पिस्टल का इस्तेमाल

मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी सामने आया है कि हमलावरों ने इस वारदात में एक विदेशी और एक देशी पिस्टल का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उनके पास मौजूद विदेशी पिस्टल कौन-सी कंपनी या मॉडल की थी, इसकी सटीक जानकारी खुद आरोपियों को भी नहीं थी।

अब मुंबई पुलिस के सामने मुख्य चुनौती इन बदमाशों द्वारा फेंके गए हथियारों को बरामद करने और इस साजिश के पीछे के बाकी मास्टरमाइंड्स तक पहुंचने की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com