फाइल फोटो 
मुंबई

Mumbai: 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव की उलटी गिनती शुरू, इसी हफ्ते आ सकता है बड़ा ऐलान

Maharashtra Local Body Election: मुंबई सहित राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव जल्द घोषित हो सकते हैं। आयोग ने वोटर लिस्ट सुधार, रिपीट वोटर जांच और ईवीएम की व्यवस्था तेज कर दी है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पनवेल, कल्याण- डोंबिवली सहित राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव का बिगुल जल्द बज सकता है। आज रविवार को नागपुर शीत सत्र का आखिरी दिन है। इसके बाद चुनावी हलचलें तेज होने की संभावना है।

राज्य निर्वाचन आयोग इस सप्ताह चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। जनवरी महीने में मनपा चुनाव कराए जाने आसार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के निकाय चुनाव 31 जनवरी 2026 तक करा लेने के निर्देश दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी होने के आरोप राजनीतिक दलों ने लगाए हैं।

आयोग ने हाल ही में बैठक बुलाकर सभी मनपा आयुक्तों को सबसे पहले वोटर लिस्ट में गड़बड़ी दूर करने का आदेश दिया है। राज्य की नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए पहले चरण की वोटिंग 2 दिसंबर को हुई थी।

टाली गई वोटिंग 20 दिसंबर को होगी और दोनों चुनाव के नतीजे 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के चुनाव भी कराए जानते हैं। हालांकि जिला परिषदों के आरक्षण पर विवाद को देखते हुए, यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि महानगरपालिकाओं के चुनाव उससे पहले हो सकते हैं। इस बीच चर्चा है कि आयोग इस सप्ताह चुनाव घोषित कर सकता है।

बीएमसी चुनावः रिपीट वोटरों की खोज के लिए घर-घर सर्वे

राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे के अनुसार राजनीतिक दलों की मांग पर मनपा, जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनावों में ऑफलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने का फैसला लिया गया है। आयोग ने 29 नगर निगमों, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के चुनावों की योजना बनाई है। रिपीट वोटरों के बारे में सभी संबंधित मनपा आयुक्तों और जिला मजिस्ट्रेटों को निर्देश जारी किए गए हैं। बीएमसी ने संभावित रिपीट वोटरों को खोजने के लिए एक अलग कंप्यूटर सिस्टम बनाया है। घर-घर जाकर संभावित रिपीट वोटरों रको खोजने के लिए निगरानी रखी जा रही है।

मिल चुकी है ईवीएम मशीनों की पहली खेप

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार आगामी चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया के लिए आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की पहली खेप प्राप्त हो गई है। आयोग ने कुल 20 हजार कट्रोल यूनिट और 25 हजार ईवीएम को सौंपे है। सभी यूनिट्स को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच विक्रोली और कांदिवली के मनपा गोदामों में सुरक्षित रखा गया है।

कल जारी होगी वार्ड-वाइज वोटर लिस्ट

राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए पब्लिश की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सुधार के लिए मनपाओं ने मोहलत मांगी थी। इसलिए आयोग ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख पांच दिन बढ़ा दी थी। नए शेड्यूल के अनुसार आपतियों पर फैसला लेकर वार्ड-वाइज वोटर लिस्ट कल सोमवार को प्रकाशित की जाएगी। 20 दिसंबर को मतदान केंद्रों के लोकेशन पर लिस्ट पब्लिश की जाएगी। मतदान केंद्र वार वोटर लिस्ट 27 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी।

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम