महाराष्ट्र तीर्थक्षेत्र विकास (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प, 22 विकास योजनाओं को मार्च 2027 तक विस्तार

Maharashtra Pilgrimage Development: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के प्रमुख तीर्थक्षेत्रों, ऐतिहासिक स्मारकों और पर्यटन स्थलों से जुड़ी 22 विकास योजनाओं की समयसीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2027 कर दी है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • महाराष्ट्र सरकार ने 22 प्रमुख तीर्थक्षेत्रों और पर्यटन विकास योजनाओं की समयसीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई।

  • देहू, आलंदी, पंढरपुर, भीमाशंकर, जेजुरी, गणपतिपुले और सप्तश्रृंगी जैसे धार्मिक स्थल योजना में शामिल।

  • अमरावती के राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज और संत गाडगे बाबा के समाधि स्थलों का भी होगा विकास।

Maharashtra Tourism Development: महाराष्ट्र के प्रमुख तीर्थक्षेत्रों, ऐतिहासिक स्मारकों और पर्यटन स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों की 22 प्रमुख विकास योजनाओं की समयसीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी है। इन योजनाओं में देहू, आलंदी, पंढरपुर, भीमाशंकर, गणपतिपुले, जेजुरी और सप्तश्रृंगी जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शामिल हैं।

निर्धारित अवधि में काम पूरा न हो पाने के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्य के नियोजन विभाग ने 20 नवंबर को इस संबंध में शासनादेश (जीआर) जारी कर सभी मंजूर कायर्यों को नई समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले 18 जुलाई 2025 को जारी जीआर के माध्यम से इन योजनाओं को 31 मार्च 2026 तक का विस्तार दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद कई परियोजनाओं का काम अधूरा रह गया था।

पर्यटन केंद्रों का भी होगा विकास

इस विस्तारित सूची में पुणे, अमरावती, वर्धा, रत्नागिरी, सोलापुर, परभणी, हिंगोली, चंद्रपुर, सातारा, नागपुर, नासिक और सांगली जिलों की महत्त्वपूर्ण विकास योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं जुटाना और पर्यटन केंद्रों का सौंदर्याकरण करना है।

इसके तहत देहू, आलंदी, पंढरपुर, भंडारा डोंगर, पालखी स्थल, नेवासा, भीमाशंकर, जेजुरी गढ़, गणपतिपुले, पाथरी और कौंडण्यपुर तीर्थक्षेत्रों का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही वर्धा स्थित सेवाग्राम, मालोजीराजे भोसले की गढ़ी और हजरत चांदशाहवली बाबा दरगाह के विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी।

संतों के स्मृतिस्थलों का भी होगा सौंदर्याकरण

राज्य सरकार की इस योजना में संतों और महापुरुषों के समाधि व स्मृतिस्थलों को भी प्रमुखता दी गई है। अमरावती के मोझरी स्थित राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज और वलगांव स्थित संत गाडगे बाबा के समाधि स्थलों की विकास योजनाओं को समय-विस्तार मिला है। वहीं, पुणे जिले के तुलापुर और वढू स्थित छत्रपति संभाजी महाराज स्मारकों तथा मावल तहसील के सुदुंबरे गांव में संत जगनाडे महाराज की समाधि का सौंदर्याकरण किया जाएगा।

पश्चिमी घाट से सप्तश्रृंगी तक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सातारा के पश्चिमी घाट क्षेत्र में स्थित धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की एकीकृत विकास योजना को भी आगे बढ़ाया गया है। इस कड़ी में मावल के कुरवंडे स्थित टाइगर व लायंस पॉइंट, नागपुर के ताजबाग, नासिक के वणी स्थित सप्तश्रृंगी देवी तीर्थक्षेत्र और सांगली के शिराला में छत्रपति संभाजी महाराज के स्मृतिस्थल का विकास कार्य शामिल है।

आयुक्तों और जिलाधिकारियों पर तय हुई जवाबदेही, निगरानी तेज

नियोजन विभाग द्वारा जारी जीआर के अनुसार, इन सभी 22 योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों को 31 मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा कराने की जिम्मेदारी संबंधित निगरानी अधिकारियों की होगी, सरकार ने पुणे, अमरावती और नागपुर के विभागीय आयुक्तों सहित वर्धा, पुणे, रत्नागिरी, सोलापुर, परभणी, हिंगोली, चंद्रपुर, सातारा, नासिक और सांगली के जिलाधिकारियों को इन कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए है।

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक