नागपुर शीतकालीन सत्र: 19 नवंबर से जुटेंगे अधिकारी, विभागीय आयुक्त विजयालक्ष्मी बिदरी ने दिए सख्त निर्देश

Nagpur Vidhan Bhavan: नागपुर शीतकालीन सत्र को लेकर विजयालक्ष्मी बिदरी ने समीक्षा बैठक की। 19 नवंबर से विधान भवन में कर्मचारियों का आगमन शुरू होगा। मोर्चा स्थलों पर व्यवस्था के निर्देश दिए।
Divisional Commissioner Vijayalakshmi Bidari
विधान भवनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 19 नवंबर से विधान भवन में अधिकारी-कर्मचारियों का आना शुरू होगा।

  • विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने तैयारियों की समीक्षा की।

  • अधिवेशन के दौरान बढ़ने वाले यातायात के लिए विशेष नियोजन के निर्देश।

  • मोर्चा और आंदोलन स्थलों पर चिकित्सा सुविधाएं तथा मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराने पर जोर।

Divisional Commissioner Vijayalakshmi Bidari: नागपुर विधान मंडाल के आगामी शीत सत्र की पृष्ठभूमि में नागपुर में की जाने वाली विभिन्न प्रशासनिक एवं बुनियादी सुविधाओं की पूर्व तैयारियों का विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने बुधवार को जायजा लिया।

विभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। 19 नवंबर से विधान भवन में कार्यालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आना शुरू हो जाएगा। इसे देखते हुए उन्होंने इससे पहले विधान भवन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

समय सीमा में पूरे हो सभी काम

शीतकालीन अधिवेशन के लिए महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न हिस्सों से मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि तथा नागरिक बड़ी संख्या में नागपुर आते हैं।

अधिवेशन की अवधि में शहर की प्रशासनिक व्यवस्था और विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ जाती है, इसलिए उन्होंने निर्देश दिये कि अधिवेशन से जुड़े सभी विभागों को अभी से नियोजन कर निधर्धारित समय सीमा में अपने-अपने कार्य पूरे करने चाहिए।

अधिवेशन के दौरान शहर में वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था का उचित नियोजन करने पर भी उन्होंने जोर दिया गया।

मोर्चे और आंदोलन पॉइंट का उचित नियोजन करें

अचिवेशन के दौरान विभिन्न मांगों को लेकर सामाजिक संगठनों, कर्मचारी संगठनों तथा अन्य संगठनों की ओर से मोर्चे और आंदोलन आयोजित किए जाते हैं। इस पृष्ठभूमि में उन्होंने मोर्चा आयोजित होने वाले स्थानों पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की सहायता उपलब्ध हो सके, इस तरह का नियोजन किया जाए। नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

Divisional Commissioner Vijayalakshmi Bidari
दिवाली पर पर्यावरण की चिंता तो बकरीद पर चुप्पी क्यों? दीया मिर्जा पर बरसे नितेश राणे

आपसी समन्वय से काम करें सभी विभाग

अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए पुलिस, राजस्व, सार्वजनिक निर्माण कार्य, स्वास्थ्य, परिवहन और स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं सहित संबंधित विभागों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को अपनी जिम्मेदारियों का उचित नियोजन करना चाहिए। एक विभाग के कार्य का असर दूसरे विभाग की व्यवस्था पर न पड़े। इसका भी ध्यान रखा जाए।

आवश्यक स्थानों पर आपसी समन्वय से निर्णय लेकर कार्य समय पर पूरे किए जाएं। अधिवेशन के लिए नागपुर आने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न कार्यों के लिए शहर में आने वाले नागरिकों को भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है।

इसलिए अधिवेशन शुरू होने से पहले सभी संबंधित विभाग पूर्व तैयारियां पूरी कर अपनी-अपनी व्यवस्थाओं की पुष्टि करें, बैठक में सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेष्ट्री, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद, नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार, विभागीय सह आयुक्त तुषार मठकर सहित संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।