लालबागचा राजा विसर्जन जुलूस मुंबई  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

Lalbaugcha Raja Visarjan 2026, सुबह 10 बजे पूजा, दोपहर 12 बजे निकलेगा शाही जुलूस; जानें पूरा रूट

Mumbai Lalbaugcha Raja Visarjan: लालबागचा राजा का शाही विसर्जन जुलूस शुक्रवार दोपहर शुरू होगा। मुंबई पुलिस की सलामी और 22 घंटे की यात्रा के बाद शनिवार सुबह गिरगांव चौपाटी पर विसर्जन किया जाएगा।

रूपम सिंह

Lalbaugcha Raja Visarjan Procession Mumbai: मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के शाही विसर्जन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे लालबाग के राजा की औपचारिक उत्तर पूजा होगी। पूजा संपन्न होने के बाद दोपहर 12 बजे विसर्जन के लिए भव्य जुलूस रवाना होगा।

लालबागचा राजा का विसर्जन जुलूस मुंबई के सबसे लंबे जुलूसों में शामिल है। यह जुलूस आमतौर पर 22 घंटे से अधिक समय तक चलता है। मंडप से प्रतिमा बाहर निकलते ही लालबाग और आसपास का इलाका ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठेगा।

मुंबई पुलिस देगी सलामी

प्रतिमा को मंडप से बाहर लाने के बाद मुंबई पुलिस की ओर से लालबाग के राजा को सलामी दी जाएगी। इसके बाद शाही जुलूस लालबाग मार्केट से आगे बढ़ेगा। जुलूस के पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

चिंचपोकली ब्रिज पर होगी फूलों की बारिश

लालबाग मार्केट से निकलने के बाद जुलूस मुख्य प्रवेशद्वार, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मार्ग, भारत माता सिनेमा और लालबाग पुलिस चौकी क्षेत्र से होकर आगे बढ़ेगा।

इसके बाद लालबाग के मुख्य प्रवेशद्वार, ऑफ बिल्डिंग और चिंचपोकली ब्रिज की ओर जुलूस जाएगा। चिंचपोकली ब्रिज के पास लालबाग के राजा पर फूलों की बारिश की जाएगी।

भायखला से गिरगांव चौपाटी तक पहुंचेगा जुलूस

आगे जुलूस भायखला रेलवे स्टेशन, हिंदुस्तान मस्जिद, मुंबई शहर अग्निशमन दल मुख्यालय, खड़ा पारसी, दो टैंक, कुंभारवाड़ा और सुतार गली से होकर गुजरेगा।

इसके बाद माधवबाग, वीपी रोड और प्रार्थना समाज होते हुए जुलूस गिरगांव चौपाटी की ओर बढ़ेगा। मुंबई अग्निशमन दल मुख्यालय के पास फायर ब्रिगेड की ओर से सायरन बजाकर प्रतिमा को सलामी दी जाएगी। दो टैंक क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा फूल चढ़ाकर स्वागत किए जाने की भी तैयारी है।

शनिवार सुबह समुद्र में होगा विसर्जन

जुलूस प्रार्थना समाज, गिरगांव चौपाटी सिग्नल और बीएमसी रिसेप्शन रूम, गिरगांव चौपाटी होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचेगा। कार्यक्रम के अनुसार, 26 सितंबर, शनिवार सुबह 6 बजे लालबाग के राजा की प्रतिमा को राफ्ट के जरिए अरब सागर में ले जाकर विसर्जन किया जाएगा।

लंबे जुलूस को देखते हुए श्रद्धालुओं और प्रशासन के लिए मार्ग पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन महत्वपूर्ण रहेगा।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो