ठाणे में अनमने मन से बप्पा की विदाई, 40 हजार मूर्तियों के विसर्जन के लिए 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात, भारी सुरक्षा

Thane Ganesh Visarjan Security: ठाणे में गणेश विसर्जन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 40 हजार से अधिक मूर्तियों के विसर्जन हेतु 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं और 23 कृत्रिम तालाब बनाए गए हैं।
Somber farewell to Bappa in Thane: 5,000 police personnel deployed for the immersion of 40,000 idols
गणेश विसर्जन सुरक्षासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Thane Municipal Corporation: ठाणे शहर सहित कल्याण - डोंबिवली, उल्हासनगर, भिवंडी बदलापुर, अंबरनाथ सहित अन्य इलाकों में पिछले 12 दिनों से चल रहा गणेशोत्सव शुक्रवार को मूर्तियों के विसर्जन के साथ ही समाप्त हो जायेगा। अनमने ढंग से ही सही लोग अपने इष्ट को विदायी देने को आतुर हैं।

जिसको लेकर पुलिस, प्रशासन एवं जिले की अलग अलग महानगर पालिकाओं की तरफ से व्यापक तैयारी की गयी है। गणेशोत्सव के आखिरी दिन ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 40 हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया जाना है।

अपने प्रिय को विदायी देने हर साल सड़कों पर जन सैलाब उमड़ता रहा है। जिसको देखते हुए पुलिस व मनपा की तरफ़ से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है। प्रत्येक गतिविधियों पर सीसीटीवी की नजर है।

ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में विसर्जन स्थलों एवं सड़कों पर लगभग 5 हजार पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। 10 पुलिस उपायुक्त, 18 सहायक पुलिस आयुक्त, 100 पुलिस निरीक्षक, 282 सहायक एवं उप निरीक्षक, 4 हजार पुलिस हवलदार, 4 एसआरपीएफ कंपनी एवं आरएएफ कंपनी को तैनात किया गया है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में कुल 1 हजार 76 स्थानों पर सार्वजनिक गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है।

ठाणे मनपा क्षेत्र में 134 स्थानों पर विसर्जन

जिनमें से ठाणे शहर के 340 सार्वजनिक गणेशोत्सव शामिल है। इस वर्ष ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में विसर्जन स्थलों की कुल संख्या 193 है। इसमें भिवंडी में 39, कल्याण मंडल में 56 और उल्हासनगर मंडल में 43 स्थान शामिल हैं, विसर्जन स्थलों पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, खारेगांव, पारसिक रेतीबंदर, मासुंदा तालाब, नदी नाका, भिवंडी स्थित व्हराला देवी तालाब, मोठागांव रेतीबंदर खाड़ी सहित अन्य महत्वपूर्ण विसर्जन घाटों की संख्या 12 है। ठाणे मनपा की तरफ से विसर्जन को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी है।

ठाणे मनपा क्षेत्र सभी 10 प्राकृतिक विसर्जन घाट ठाणे के कोपरी, पारसिक रेती बंदर, रेतीबंदर-1, रेतीबंदर-2-राणानगर, फास्ट ट्रॅक ब्रिज, बाबाजी पाटिल वाडी, शंकर मंदिर घाट, कोलशेत, बालकुम विसर्जन घाटों के अलावा आंबेघोसाले, मासुंदा दत्त घाट, खारीगाव, घोलाईनगर, दातिवली तालाव, खिडकाली तालाब न्यू शिवाजी नगर कलवा तालाब, नीलकंठ वूड टिकूजीनी वाडी, रेवाले, बोरिवडे, ब्रम्हांड ऋतू पार्क, हिरानंदानी रायलादेवी-1, सयलादेवी-2, उपवन तलाव परिसर-वर्तकनगर, देवदयानगर के 23 कृत्रिम तालाबों में गणेश मूर्तियों का विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है।

74 स्थानों पर हौद की व्यवस्था

विसर्जन घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर मनपा की तरफ से छोटी मूर्तियों के विसर्जन के लिए जगह-जगह हौद (पानी की टंकी) की व्यवस्था की गयी है। पिछले साल भी मनपा प्रशासन ने 77 स्थानों पर हौद रखे थे। इस साल यह संख्या 74 कर दी गई है। घरो में गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ करने वाले शुक्रवार को इन हौदों में श्री की मूर्ति का बिसर्जन कर सकते हैं।

उच्च न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से करें पालन

ठाणे मनपा की तरफ से कहा गया है कि गणेशोत्सव महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। उत्सव के दौरान पर्यावरण की रक्षा करना और जल स्रोतों को प्रदूषित होने से रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिसको लेकर सभी सार्वजनिक गणेश मंडल गणेश मूर्ति विसर्जन करते समय मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

अदालत के आदेश के अनुपालन में ठाणे मनपा ने पर्यावरण-अनुकूल (ईको-फ्रेंडली) विसर्जन की व्यवस्था की है। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, 6 फीट तक की ऊंचाई वाली गणेश मूर्तियों का विसर्जन केवल कृत्रिम विसर्जन तालाबों या कृत्रिम जल निकायों में करना अनिवार्य है। वहीं, 6 फीट से अधिक ऊंचाई वाली गणेश मूर्तियों के विसर्जन के संबंध में लागू नियमों के तहत प्राकृतिक जल स्रोतों में विसर्जन करने की अनुमति दी गई है।

Somber farewell to Bappa in Thane: 5,000 police personnel deployed for the immersion of 40,000 idols
Engineering Admission: महाराष्ट्र में 1.81 लाख BTech प्रवेश, पुणे 49 हजार से ज्यादा दाखिलों के साथ सबसे आगे

10 मूर्ति स्वीकृति केंद्र

मनपा प्रशासन ने पिछले वर्षों की तरह मूर्ति स्वीकार करने का केंद्र बनाया है। जेल तालाब, मढवी हाऊस-राममारुती रोड, महागिरी कोलीवाडा, टेंभी नाका, रिजन्सी हाईट्स-आजादनगर, लोढा लक्जेरिया, कामगार हॉस्पिटल, किसन नगर बस स्टॉप, मॉडेला चेक नाका, देवदया नगर शिवाई नगर ऐसे दस स्थानों पर बनाये गए मूर्ति स्वीकृति केंद्र पर लोगों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं को मनपा कर्मियों के हवाले कर सकेंगे।

23 स्थानों पर कृत्रिम तालाबों की व्वस्था

आंबेघोसाले, मासुंदा दत्त घाट, खारीगांव, घोलाई नगर, दातिवली तलाव, खिडकाली तलाव, न्यू शिवाजी नगर कलवा तलाव, नीलकंठ वू टिकूजीनी वाडी, रेवाले, बोरिवडे, ब्रम्हांड ऋतु पार्क, हिरानंदानी रायलादेवी-1, रायलादेवी 2, उपवन तलाव परिसर-वर्तकनगर, देवदयानगर, आत्माराम पाटिल चौक सहित 23 स्थानों पर कृत्रिम तालाबों की व्यवस्था की गयी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com