कुर्ला क्रेन हादसा मुंबई  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

4 साल, 7 बड़े हादसे... आखिर कब जागेगा MMRDA? कुर्ला क्रेन हादसे के बाद ठेकेदार पर ठोका 25 लाख जुर्माना

Mumbai Kurla Crane Accident: मुंबई के कुर्ला में 16 मंजिला इमारत ढहाने के दौरान हाइड्रोलिक क्रेन गिरने से 10 लोग घायल हुए। लापरवाही पर एमएमआरडीए ने ठेकेदार पर 25 लाख का जुर्माना लगाया।

रूपम सिंह

Mumbai MMRDA Crane Accident Kurla: कुर्ला-ट्रॉम्बे रेलवे मार्ग के पास निर्माणाधीन इमारत को गिराने के दौरान हाइड्रोलिक क्रेन के अचानक गिरने से भीषण हादसा हो गया। क्रेन का एक हिस्सा रेलवे की हाईटेंशन ओवरहेड वायर पर जा गिरा, जबकि दूसरा हिस्सा कुरैशी नगर की झोपड़ियों और सम्राट अशोक नगर की सड़क पर जा गिरा। हादसे में 10 लोग घायल हो गए, सभी को सायन और कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है।

फिलहाल, क्रेन का मलबा झोपड़ियों और सड़क पर गिरने से वाहनों समेत आसपास की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। एक तरफ कुर्ला में क्रेन गिरने से हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसों के बावजूद एमएमआरडीए सबक नहीं सीख रहा है।

शुरू था ध्वस्तिकरण का काम

एमएमआरडीए की ओर से बताया गया है कि विवादित इमारत का निर्माण 2005 में एचडीआईएल ने झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना के तहत किया था। 16 मंजिला इस आरसीसी इमारत में छह विंग और करीब 500 फ्लैट हैं।

निर्माण अधूरा रहने के कारण इसका नियमित इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ था। डेवलपर के आर्थिक संकट और दिवालिया होने के बाद इमारत को 'जैसी है, जहां है' आधार पर एमएमआरडीए को सौंपा गया था।

2021 में एमएमआरडीए ने कराया था इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट

इमारत की खराब स्थिति को देखते हुए एमएमआरडीए ने 2021 में इसका स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया था। इसमें इमारत को रहने के लिए असुरक्षित पाया गया और इसे गिराने की सिफारिश की गई। इसके बाद निविदा के जरिए नई दिल्ली की मेसर्स टोटल कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. को धराशाई करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

काम मैनुअल तरीके से किया जाना था। इस बीच शुक्रवार को तड़के इस इमारत पर पोकलेन मशीन पहुंचाने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था। एम/एस सनी कंपनी की ओर से तोड़फोड़ का काम चल रहा था।

इसी दौरान क्रेन का हिस्सा अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में म्हाडा की इमारत की कंपाउंड वॉल को नुकसान पहुंचा और परिसर में खड़े तीन से चार चारपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।

हादसे के बाद एमएमआरडीए ने घायलों के इलाज, चिकित्सा खर्च और आवश्यक मुआवजे की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। क्षतिग्रस्त झोपड़ियों और वाहनों की मरम्मत अथवा नुकसान की भरपाई का खर्च भी ठेकेदार को उठाना होगा।

चार सालों में प्रमुख हादसे

  • दिसंबर 2023 मेट्रो साइट पर प्लेटफॉर्म से गिरकर मजदूर की मौत।

  • दिसंबर 2024: मेट्रो-9 पर सीमेट मिक्सर गड्ढे में गिरा, ऑपरेटर की मौत।

  • अगस्त 2025: निर्माण स्थल से लोहे की रॉड गिरने से राहगीर गंभीर घायल।

  • नवंबर 2025: मेट्रो-9 साइट पर 65 फीट नीचे गिरने से सुपरवाइजर की मौत।

  • फरवरी 2026 मुलुंड में मेट्रो-4 का कंक्रीट पैरापेट हिस्सा ऑटो और कार पर गिरा, एक की मौत, तीन घायल।

  • अगस्त 2026: मीरा रोड मेट्रो-9 साइट से मलबा सड़क पर गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त, ठेकेदारों पर 12।5 करोड़ रुपये जुर्माना।

  • अगस्त 2026: कुर्ला में क्रेन गिरने से करीब 10 लोग घायल, झोपड़ियों, वाहनों और रेलवे ओएचई को नुकसान

OHE पर गिरा क्रेन, परिचालन असर नहीं

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर एमएमआरडीए ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। संबंधित एजेंसियों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। क्रेन गिरने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। कुर्ला-ट्रॉम्बे के बीच एमएमआरडीए की क्रेन रेलवे की ओएचई लाइन पर गिरने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, यह लाइन मुख्य रूप से मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल होती है।

घायलों की सूची

  • सायन अस्पताल में भर्ती: जगरुल्ला नवी मोहम्मद खान (63), अहमद नियाज अहमद (3 माह)। अतिकुर रहमान (60), हकुम शेख (36), नुमान खान (21), रेहमान खान (19), सूरज गौर (10), अकबर (40)

  • भाभा अस्पताल में भर्ती: राजू गौड (35), आरती गौड (30)

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी