युवाओं को साधने की तैयारी: पुणे में राहुल गांधी का दौरा, 42 हजार पंजीकरण और 500 पुलिसकर्मी तैनात

Rahul Gandhi Pune Visit: पुणे में कांग्रेस के 'छात्राओं की गूंज' कार्यक्रम में आज राहुल गांधी शिरकत करेंगे। 42 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया है। सुरक्षा में 500 पुलिसकर्मी तैनात हैं।
Congress female students make their presence felt in Pune; Rahul Gandhi's visit draws 42,000 registrations
राहुल गांधी पुणे दौरासोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो
Published on
Updated on

Rahul Gandhi Pune Student Event: पुणे 'छात्राओं की गूंज' कार्यक्रम की घोषणा के बाद पुणे शहर और महाराष्ट्र कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कम समय में जोरदार तैयारियां की हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पूर्व पंजीयन अनिवार्य किया गया था। कार्यक्रम स्थल पर करीब 25 हजार विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि अब तक करीब 42 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है।

आरटीओ के पास स्थित एसएसपीएमएस मैदान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नीट पेपर लीक के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में 'जेन-जी' की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली थी। विपक्षी दलों ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया था।

शहर में जोरदार तैयारी : 'छात्राओं की

गूंज' कार्यक्रम के मद्देनजर शहर के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस पदाधिकारियों की ओर से बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स की कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उनसे व्यक्तिगत संपर्क भी किया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में जेन-जी वर्ग के युवाओं को कार्यक्रम में लाने की व्यवस्था की जा रही है।

राहुल गांधी क्या बोलेंगे ?

जंतर-मंतर पर जेन-जी का आंदोलन सफल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार पुणे आ रहे हैं। ऐसे में 'छात्राओं की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी विद्यार्थियों और युवाओं से क्या संवाद करेंगे तथा किन मुद्दों पर अपनी भूमिका रखेंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Congress female students make their presence felt in Pune; Rahul Gandhi's visit draws 42,000 registrations
पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा खुलासा, 2014 में खारिज कर दिया था शिवसेना संग सरकार का ऑफर

500 पुलिसकर्मी तैनात

'छात्राओं की गूंज' कार्यक्रम के मद्देनजर पुणे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आरटीओ चौक स्थित एसएसपीएमएस कॉलेज मैदान में दोपहर करीब 4 बजे आयोजित इस कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए करीब 500 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगे।

आयोजन में 42 हजार छात्रों के पंजीकरण की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने परिसर, प्रवेश द्वारों, प्रमुख चौकों और पार्किंग स्थलों पर कड़ा पहरा लगा दिया है। इसके अलावा, भीड़ को देखते हुए यातायात सुचारू रखने के लिए 700 यातायात पुलिसकर्मियों को अलग से तैनात किया गया है।

पुणे शहर शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप ने बाताया की केवल छह दिनों में कार्यक्रम की पूरी तैयारी की गई है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता ने मन लगाकर काम किया है। राहुल गांधी विद्यार्थियों से संवाद साधने वाले हैं। इसके लिए हमने शहर के विभिन्न महाविद्यालयों का दौरा कर विद्यार्थियों से संपर्क किया। इस दौरान हमे विद्यार्थियों की ओर से बड़ी संख्या में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बाताया की शिक्षा हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। स्कूलों में अच्छे शिक्षक, लाइब्रेरी, लैब और नियमित परीक्षाओं जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए बिना भारत को विश्वगुरु बनाने की बात बेमानी है। 'शिक्षित भारत से विकसित भारत' कांग्रेस का संकल्प है और इसी उद्देश्य से देशभर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कांग्रेस को पेड प्रमोशन की जरूरत नहीं: नाना पटोले

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने 'छात्राओं की गूंज' कार्यक्रम को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भीड़ जुटाने के लिए पेड प्रमोशन या इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देने की जरूरत नहीं है। पुणे में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपने मुद्दों को सामने रखने के लिए स्वेच्छा से कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राहुल गांधी को पुलिस की ओर से दी गई नोटिस पर पटोले ने सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्र प्रेम का मुद्दा उठाया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com