मुंबई कुर्ला क्रेन हादसा: 10 लोग हुए घायल, घनी आबादी के बीच इतनी बड़ी मशीन के संचालन पर उठे सवाल

Mumbai Accident News: मुंबई के कुर्ला में ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान हाइड्रोलिक क्रेन गिरने से 3 महीने के बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को सायन व भाभा अस्पताल भर्ती कराया गया।
Major accident in Mumbai: Crane collapses during demolition in Kurla; 10 people injured
कुर्ला क्रेन दुर्घटना मुंबईसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Kurla Crane Collapse Accident: कुर्ला पूर्व के इंदिरा नगर इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे ध्वस्तीकरण की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रस्तावित 17 मंजिला इमारत के पास काम के लिए लाई गई हाइड्रोलिक क्रेन का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आसपास के घर, सड़क और अन्य संरचनाएं आ गईं। हादसे में 3 महीने के बच्चे और 10 वर्षीय बच्चे समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं।

रेलवे हाईटेंशन लाइन तक पहुंचा क्रेन का हिस्सा

हादसे के बाद क्रेन का एक हिस्सा रेलवे की हाईटेंशन लाइन, कुरैशीनगर स्थित घरों, सम्राट अशोक नगर की सड़क और म्हाडा भवन की चारदीवारी पर जा गिरा। इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित एजेंसियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

10 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

हादसे में घायल हुए 10 लोगों में से 8 को सायन अस्पताल ले जाया गया, जबकि 2 घायलों को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। हादसे में बच्चों के घायल होने के कारण स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल रहा।

ध्वस्तीकरण के लिए लाई गई थी क्रेन

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने स्पष्ट किया कि कुर्ला स्थित भंडारी मेटलर्जी भवन नंबर-1 में ध्वस्तीकरण की तैयारी के लिए हाइड्रोलिक क्रेन लाई गई थी। इसी दौरान क्रेन का एक हिस्सा आसपास के क्षेत्र में गिर गया।

Major accident in Mumbai: Crane collapses during demolition in Kurla; 10 people injured
ठाणे में गणेशोत्सव की तैयारी तेज, सभी सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश; विसर्जन घाटों पर मिलेंगी सुविधाएं

जांच और सुरक्षा पर उठे सवाल

हादसे के बाद ध्वस्तीकरण की तैयारी और भारी मशीनरी के इस्तेमाल के दौरान अपनाए गए सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

खास तौर पर रेलवे की हाईटेंशन लाइन और घनी आबादी के बीच इतनी बड़ी मशीन के संचालन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com