बिना टिकट यात्रा सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

कोंकण रेलवे की बड़ी कार्रवाई: 7 महीने में 2.62 लाख बेटिकट यात्री पकड़े, 17.31 करोड़ जुर्माना वसूला

Konkan Railway Ticket Checking: कोंकण रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक 2.62 लाख से अधिक मामले पकड़े और 17.31 करोड़ रुपये वसूले।

सूर्यप्रकाश मिश्र, प्रमोद यादव

Highlights

  • अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक अनधिकृत और अनियमित यात्रा के 2,62,937 मामले पकड़े गए।

  • सात महीनों में रेलवे ने 17.31 करोड़ रुपये की वसूली की।

  • अक्टूबर 2026 में 890 विशेष टिकट जांच अभियान चलाए गए।

  • अक्टूबर में 29,536 मामले पकड़े गए और 2.15 करोड़ रुपये वसूले गए।

Ticketless Travel Fine Konkan Railway: मुंबई के कोंकण रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। रेलवे की ओर से पूरे कोंकण रेलवे मार्ग पर लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई के दौरान रेलवे ने अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक कुल 2,62,937 अनधिकृत और अनियमित यात्रा के मामले पकड़े हैं। इन मामलों में रेलवे किराये और जुर्माने के रूप में कुल 17.31 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।

अक्टूबर में 890 विशेष जांच अभियान

कोंकण रेलवे के सीपीआरओ सुनील नारकर के अनुसार, रेलवे प्रशासन का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के साथ ही वैध टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है।

इसके लिए पूरे रेल मार्ग पर नियमित जांच के अलावा विशेष टिकट जांच अभियान भी संचालित किए जा रहे हैं। रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में नियमित जांच गतिविधियों के साथ कुल 890 विशेष टिकट जांच अभियान चलाए गए।

इनमें अनधिकृत और अनियमित तरीके से यात्रा करने के 29,536 मामले सामने आए। इन यात्रियों से बकाया रेल किराये और जुर्माने के तौर पर 2.15 करोड़ रुपये वसूले गए। वहीं, 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर 2026 के बीच सात महीनों में कुल 6,316 विशेष टिकट जांच अभियान चलाए गए। इन अभियानों के दौरान 2.62 लाख से अधिक मामलों का पता चला और रेलवे ने कुल 17.31 करोड़ रुपये की वसूली की। 

क्रिसमस की छुट्टियों में और तेज होगी जांच

आगामी क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए कोंकण रेलवे प्रशासन ने टिकट जांच अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया है। इस दौरान पूरे रेल मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाए जाएंगे।

अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों और रेलवे अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ का फायदा उठाकर बिना टिकट यात्रा करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

आरपीएफ और टिकट जांच कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई के जरिए अनधिकृत यात्रा पर रोक लगाने की तैयारी है।

यात्रियों से वैध टिकट लेकर सफर करने की अपील

कोंकण रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध यात्रा टिकट लेकर ही रेल सफर करें। बिना टिकट या अनियमित तरीके से यात्रा करने पर उन्हें जुर्माना और अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत