किशोरी पेडनेकर (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

BMC Politics: शिवसेना यूबीटी ने किशोरी पेडणेकर को बनाया गुटनेता, विपक्ष की कमान मजबूत

Maharashtra: बीएमसी में शिवसेना (यूबीटी) ने पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर को गुटनेता नियुक्त किया है। बहुमत में भाजपा-शिंदे गठबंधन के बीच पार्टी प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने की रणनीति बना रही है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: बीएमसी में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ओर से पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर को पार्टी के नगरसेवकों का गुटनेता नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्हें जल्द ही महानगरपालिका में विपक्ष की नेता बनाए जाने की भी प्रबल संभावना है।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पास बीएमसी में बहुमत है। ऐसे में उद्धव ठाकरे के नेतृत्त्व वाली शिवसेना (यूबीटी) विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी में है और सत्ताधारी गठबंधन को सदन के भीतर कड़ा जवाब देने की रणनीति बना रही है।

किशोरी पेडनेकर ने कोरोना महामारी के कठिन दौर में मुंबई की महापौर के रूप में अहम जिम्मेदारी निभाई थी। उस समय उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण फैसले लिए और नागरिक मुद्दों पर सख्त रुख अपनाने के लिए पहचान बनाई। शिवसेना में हुए विभाजन के बाद भी उन्होंने उद्धव ठाकरे के साथ बने रहकर मुंबई की राजनीति में सक्रिय भूमिका जारी रखी।

पेडणेकर को मनपा की कार्य प्रणाली का गहरा अनुभव

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि वह फैसला बीएमसी सदन में मजबूत और प्रभावी विपक्ष सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पेडनेकर को महानगरपालिका की कार्य प्रणाली का गहरा अनुभव है, जिससे पार्टी को सदन में मजबूती मिलेगी। नियुक्ति के बाद प्रतिक्रिया देते हुए किशोरी पेडनेकर ने कहा कि वह पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्देशों और निर्णयों के अनुसार कार्य करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष का मुख्य फोकस मुंबई और उसके नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर रहेगा।

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से MP तक बरसेंगे बादल; जानें अपने राज्य का हाल

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?