40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?

MM Head Of Reliance: मुकेश अंबानी के खास दोस्त मनोज मोदी, रिलायंस की सफलता में अहम भूमिका निभाएं हैं। मनोज की मुकेश से दोस्ती करीब 40 साल पुरानी है। मनोज और मुकेश के दोस्ती की पूरी कहानी यहां पढ़े।
mukesh and manoj
मुकेश अंबानी और मनोज मोदीसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुकेश अंबानी के खास दोस्त है मनोज मोदी

  • 40 साल से अधिक समय से रिलायंस के साथ जुड़कर सफलता में दे रहे योगदान

  • तीन पीढ़ियों से है साथ, कोरोबार की दुनिया में MM के नाम से मशहूर मनोज मोदी

MM, A Close Friend Of Mukesh Ambani?: कहते हैं कि इंसान की सफलता में उसकी फ्रेंड सर्किल और उनमें से कोई एक खास दोस्त निर्णायक होता है। आज कहानी एक ऐसे व्यक्ति की जो देश के बड़े उद्योगपतियों की सूची में टॉप में शामिल अंबानी परिवार का दोस्त है। जो चुपचाप अंबानी परिवार के साथ तीन पीढ़ियों से जुड़ा है और अंबानी परिवार के फर्श से अर्श तक की यात्रा का साक्षी और सारथी की भूमिका में है। उस शख्स का नाम मनोज मोदी है। जिसे मुकेश अंबानी का बेहद खास दोस्त कहा जाता है। जो खुद लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।

मुकेश अंबानी के पुराने दोस्त और भरोसेमंद सहयोगी मनोज मोदी को रिलायंस का अहम रणनीतिकार और अंबानी का राइट हैंड भी कहा जाता है। दोनों की दोस्ती चार दशक से भी ज्यादा पुरानी बताई जाती है। आइए जानते हैं कौन हैं मनोज मोदी और रिलायंस के कारोबार में उनकी क्या भूमिका रही है।

कॉलेज के दिनों में हुई थी मुकेश अंबानी से दोस्ती

मुकेश अंबानी और मनोज मोदी की दोस्ती कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी। दोनों ने मुंबई के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी जिसे अब इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के नाम से जाना जाता है, में केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती बहुत गहरी हो गई थी। कॉलेज से निकलने के बाद दोनों का रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आगे चलकर कारोबारी साझेदारी और आपसी भरोसे में भी बदल गया। मनोज मोदी वर्ष 1980 में रिलायंस समूह से जुड़े थे, जबकि मुकेश अंबानी ने 1981 में अपने पिता धीरूभाई अंबानी के कारोबार में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की थी।

कौन हैं मनोज मोदी, जिन्हें कहा जाता है मुकेश अंबानी का राइट हैंड?

जब भी रिलायंस समूह के वरिष्ठ अधिकारियों की बात होती हैं तो मनोज मोदी को सबसे पहले गिना जाता है। जो रिलायंस समूह के बड़े कारोबारी फैसलों, परियोजनाओं की योजना और महत्वपूर्ण सौदों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। कारोबारी जगत में उन्हें MM के नाम से भी जाना जाता है।

mukesh and manoj
Share Market: शेयर बाजार में बंपर तेजी, 905 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी तेज उछाल

रिलायंस की कई बड़ी परियोजनाओं में निभाई अहम भूमिका

रिलायंस समूह की कई प्रमुख परियोजनाओं के साथ मनोज मोदी का नाम जुड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जामनगर रिफाइनरी, टेलीकॉम कारोबार और रिलायंस रिटेल जैसे क्षेत्रों में उन्होंने अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।

Reliance के कारोबार को पारंपरिक उद्योगों से आगे बढ़ाते हुए टेलीकॉम और रिटेल जैसे क्षेत्रों में विस्तार देने की प्रक्रिया में भी उनकी भूमिका बताई जाती है।

mukesh and manoj
Noel Tata Retirement: टाटा ग्रुप में बड़ा फेरबदल, 29 साल बाद पद छोड़ेंगे नोएल टाटा; अब किसे मिलेगी जिम्मेदारी?

फेसबुक-जियो डील में भी रहा अहम योगदान

साल 2020 में रिलायंस जियो और फेसबुक के बीच बड़ा समझौता हुआ था। इस डील में फेसबक और रिलायंस जियो के बीच लगभग 5.7 अरब डॉलर के बड़े निवेश समझौता हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस जियो और फेसबुक के बीचस हुए इस समझौते को आगे बढ़ाने और बातचीत में मनोज मोदी की अहम भूमिका थी।

तीन पीढ़ियों के साथ काम

मनोज मोदी धीरूभाई अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस के साथ काम करना शुरू किया था। बाद में मुकेश अंबानी के साथ समूह के विस्तार में योगदान दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अब अंबानी परिवार की अगली पीढ़ी, यानी आकाश, ईशा और अनंत अंबानी से जुड़े कारोबारी कामकाज में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।