किरीट सौमेया ने किशोरी पेडणेकर पर बोला हमला (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

किरीट सोमैया का किशोरी पेडणेकर पर 100 करोड़ घोटाले का आरोप, मुंबई की राजनीति गरमाई

Kirit Somaiya Allegations: किरीट सोमैया ने पूर्व मुंबई महापौर किशोरी पेडणेकर पर कोविड काल में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। आरोपों के बाद मुंबई की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

अपूर्वा नायक

Kirit Somaiya Allegations On Kishori Pednekar: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की नेता और पूर्व मुंबई महापौर किशोरी पेडनेकर पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है।

सोमैया ने दावा किया कि कोविड काल के दौरान मुंबई मनपा की तरफ से किए गए कुछ ठेकों और परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताएं हुई। सोमैया के अनुसार, महालक्ष्मी रेसकोर्स कोविड सेंटर सहित कई परियोजनाओं में नियमों को दरकिनार कर ठेके दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित कंपनियों को करोड़ों रुपये का लाभ पहुंचाया गया, जबकि कई सुविधाएं पूरी तरह शुरू भी नहीं हो सकीं।

फर्जी दस्तावेज-प्रभाव का इस्तेमाल

  • भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि इस मामले में फर्जी दस्तावेजों और प्रभाव का इस्तेमाल किया गया। इस मामले को लेकर मुंबई की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (यूबीटी) ने इन आरोपों को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए विपक्षी नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
  • गौरतलब है कि इससे पहले भी किशोरी पेडणेकर का नाम कोविड बॉडी बैग खरीद और एसआरए फ्लैट से जुड़े विवादों में सामने आ चुका है। हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है।

पहले भी विवादों में आ चुका है नाम

गौरतलब है कि इससे पहले भी किशोरी पेडणेकर का नाम कोविड बॉडी बैग खरीद मामले और एसआरए फ्लैट विवाद में सामने आ चुका है। हालांकि उन्होंने हर बार इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है। अब एक बार फिर कोविड काल से जुड़े कथित घोटाले के आरोपों ने मुंबई की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं।

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम