तुकाराम मुंढे और इस्कॉन जुहू (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

ISKCON के गोविंदास रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड! जुहू समेत 3 ठिकानों पर चला तुकाराम मुंढे का डंडा

ISKCON FDA Action: जुहू स्थित इस्कॉन परिसर में FDA की बड़ी कार्रवाई। जांच रिपोर्ट और तस्वीरों की गहन समीक्षा करने के बाद गोविंदास रेस्टोरेंट समेत 3 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए।

गोरक्ष पोफली

Govindas Restaurant FDA License Suspended: FDA ने मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे द्वारा मई महीने में एफडीए कमिश्नर का पदभार संभालने के बाद से पूरे राज्य में खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में एफडीए की टीम ने जुहू स्थित हरे कृष्णा लैंड में मौजूद इस्कॉन के तीन खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।

3 सितंबर को हुई जांच में खुली पोल

एफडीए की टीम ने 3 सितंबर को जुहू स्थित इस्कॉन परिसर के तीन प्रमुख ठिकानों गोविंदास रेस्टोरेंट (Govinda's Restaurant), फूड सर्विसेज रेस्टोरेंट और परिसर में ही स्थित एक अन्य खाद्य प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया था। जांच रिपोर्ट और तस्वीरों की गहन समीक्षा करने के बाद एफडीए ने लाइसेंस निलंबन के आदेश जारी किए।

गोविंदास रेस्टोरेंट में मिलीं ये गंभीर खामियां

एफडीए द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस्कॉन के प्रसिद्ध 'गोविंदास रेस्टोरेंट' में स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़े कई नियमों की अनदेखी पाई गई।

  • पीने के पानी की जांच नहीं: भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाले और पीने के पानी की समय-समय पर लैबोरेटरी जांच का कोई रिकॉर्ड नहीं पाया गया।

  • कच्ची सामग्रियों की अनदेखी: भोजन तैयार करने से पहले कच्ची सामग्रियों की उचित सफाई और उनका सही तरीके से segregation नहीं किया जा रहा था।

  • कोल्ड स्टोरेज और नालियों में गड़बड़ी: कोल्ड स्टोरेज रूम में पानी जमा पाया गया और नालियां पूरी तरह जाम थीं। नालियों में ग्रीस या कॉकरोच ट्रैप तक नहीं लगे थे।

  • कीटों का प्रकोप और लापरवाही: रसोई में कीटों/कीड़ों का प्रकोप (pest infestation) देखा गया और कई कर्मचारी बिना एप्रन और ग्लव्स के काम कर रहे थे।

फूड सर्विसेज रेस्टोरेंट का हाल भी बेहाल

इस्कॉन परिसर के 'फूड सर्विसेज रेस्टोरेंट' की जांच में भी अधिकारियों को भारी अव्यवस्था देखने को मिली।

  • रसोई के पिछले दरवाजे पर कीटों के प्रवेश को रोकने का कोई इंतजाम नहीं था।

  • पके हुए और कच्चे खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी।

  • स्टोर रूम और नालियों में कीटों के मल (pest droppings) और खाद्य अपशिष्ट मिले।

  • भोजन में इस्तेमाल होने वाले खाने के तेल के रंग, स्वाद और उसमें तैरने वाले कणों की नियमित जांच नहीं हो रही थी।

  • कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप, टीकाकरण और ट्रेनिंग से जुड़े रिकॉर्ड भी नदारद पाए गए।

तीसरे खाद्य प्रतिष्ठान में भी खाद्य भंडारण, स्वच्छता, उपकरण रखरखाव और तापमान नियंत्रण से जुड़े मानकों में गंभीर कमियां पाई गईं।

इस्कॉन जुहू का आधिकारिक बयान

महाराष्ट्र के सिंघम Tukaram Mundhe के एफडीए की इस कार्रवाई के बाद इस्कॉन जुहू ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपना रुख साफ किया है।

इस्कॉन ने स्वीकार किया कि 3 सितंबर के निरीक्षण के बाद उन्हें एफडीए से नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसमें वर्तमान अनुपालन स्तर 70% आंका गया है और कुछ सुधारात्मक कदमों की पहचान की गई है।

इस्कॉन प्रशासन के प्रतिनिधि एफडीए अधिकारियों के संपर्क में हैं और दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं और अतिथियों की सुरक्षा व स्वच्छता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जब तक सभी सुधारात्मक उपाय पूरे नहीं हो जाते और पूर्ण अनुपालन हासिल नहीं हो जाता, तब तक इस्कॉन जुहू में रसोई का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान