मुंबई में 23 नवंबर नेवी हाफ मैराथन (pic credit; social media) 
मुंबई

23 नवंबर को नेवी हाफ मैराथन, 18 हजार धावक उतरेंगे ट्रैक पर, नौसेना दिवस का होगा आगाज

Mumbai News: मुंबई में 23 नवंबर को होने वाली डब्ल्यूएनसी नेवी हाफ मैराथन में 18 हजार से अधिक धावक हिस्सा लेंगे। नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाला यह आयोजन फिटनेस और देशभक्ति का प्रतीक बनेगा।

सोनाली चावरे

INDIANOIL WNC Navy Half Marathon 2025: मुंबई में खेल और देशभक्ति का शानदार संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। डब्ल्यूएनसी नेवी हाफ मैराथन का आयोजन 23 नवंबर को किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भारतीय नौसेना दिवस (4 दिसंबर) के उपलक्ष्य में हर साल आयोजित की जाती है और इस बार इसका आठवां संस्करण होने जा रहा है।

2016 से शुरू हुई यह दौड़ अब न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी है। हर साल 18 हजार से अधिक धावक इसमें हिस्सा लेते हैं। यह आयोजन सिर्फ खेल नहीं बल्कि देशभक्ति और फिटनेस का प्रतीक माना जाता है, जहां आम नागरिक और नौसेना के जवान एक साथ कदम से कदम मिलाते हैं।

इस बार आयोजन की खासियत यह है कि इसे हाल ही में विश्व एथलेटिक्स रोड रेस लेबल से सम्मानित किया गया है। इसका मतलब है कि नेवी हाफ मैराथन अब वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना चुका है। आयोजन की सुरक्षा, प्रबंधन और खेल के उच्च मानकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल चुकी है।

हाफ मैराथन तीन वर्गों में होगी। मुख्य आकर्षण होगा 21 किलोमीटर का एयरक्राफ्ट कैरियर रन। यह रन नौसेना की शक्ति और पहुंच का प्रतीक है और प्रतिभागियों से अपनी सीमाओं को लांघने का आह्वान करती है। इसके अलावा 10 किलोमीटर का डिस्ट्रॉयर रन और 5 किलोमीटर का फ्रिगेट रन भी होगा, जिससे हर उम्र और फिटनेस स्तर के धावक भाग ले सकेंगे।

नेवी प्रवक्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों और नौसेना के बीच एकजुटता को बढ़ावा देना है। यह दौड़ प्रतिभागियों को न केवल फिटनेस का संदेश देती है बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को भी मजबूत करती है। मुंबई के नागरिक इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। हर साल की तरह इस बार भी सुबह से ही हजारों धावक ट्रैक पर उतरेंगे और भारतीय नौसेना की अदम्य शक्ति और जज्बे का अनुभव करेंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें