नौवीं वेस्टर्न नेवल कमांड हाफ मैराथन सोोर्स- नवभात
मुंबई

मुंबई में भारतीय नौसेना की हाफ मैराथन में दौड़े 22,500 धावक, 20 देशों के 59 विदेशी खिलाड़ी भी हुए शामिल

Indian Navy Half Marathon : मुंबई में रविवार को आयोजित नौवीं वेस्टर्न नेवल कमांड हाफ मैराथन-2026 में 22,500 धावकों और 59 विदेशी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नौसेना प्रमुख ने भी 21 किमी की दौड़ लगाई।

अखिलेश तिवारी, प्रमोद यादव

Highlights

  • मुंबई में WNC हाफ मैराथन-2026 का नौवां संस्करण आयोजित हुआ।

  • करीब 22,500 धावकों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

  • 20 देशों के 59 विदेशी धावक भी दौड़ में शामिल हुए।

  • 21, 10 और 5 किलोमीटर की तीन श्रेणियों में प्रतियोगिता हुई।

  • नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 21 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिया।

WNC Navy Half Marathon Mumbai: मुंबई में भारतीय नौसेना की ओर से रविवार को इंडियन ऑयल वेस्टर्न नेवल कमांड (WNC) हाफ मैराथन-2026 का नौवां संस्करण आयोजित किया गया। दक्षिण मुंबई के क्रॉस मैदान से शुरू हुई इस मैराथन में करीब 22,500 धावकों ने हिस्सा लिया। इनमें 20 विदेशी देशों के 59 धावक भी शामिल थे। आयोजन में खेल भावना, फिटनेस और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

नौसेना सप्ताह के तहत हर साल आयोजित होने वाली यह हाफ मैराथन भारतीय नौसेना के जनसंपर्क और सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रमों का एक प्रमुख हिस्सा बन चुकी है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों और नौसेना के बीच आपसी सहयोग, भाईचारे और फिटनेस के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

वर्ष 2016 में शुरू हुई यह दौड़ अब देश की प्रमुख मैराथन प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुकी है। इसे वर्ल्ड एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से रोड रेस लेबल की मान्यता भी प्राप्त है। यह मान्यता आयोजन के बेहतर प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित रेस मार्ग की सटीकता को दर्शाती है।

नौवीं वेस्टर्न नेवल कमांड हाफ मैराथन

21 किलोमीटर की एयरक्राफ्ट कैरियर रन

मुख्य मैराथन से पहले 19 से 21 नवंबर तक रेस एक्सपो का आयोजन किया गया था। इसमें प्रतिभागियों को रेस किट वितरित की गईं। इस दौरान नौसेना के बैंड की प्रस्तुति के साथ धावकों को पेसर्स, फिटनेस विशेषज्ञों और अन्य प्रतिभागियों से बातचीत का अवसर मिला।

मैराथन में तीन श्रेणियां रखी गई थीं। इनमें 21 किलोमीटर की एयरक्राफ्ट कैरियर रन, 10 किलोमीटर की डिस्ट्रॉयर रन और 5 किलोमीटर की फ्रिगेट रन शामिल थीं। पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय वात्सायन और सेना व नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इंडियन ऑयल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक और न्यू इंडिया एश्योरेंस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

नौवीं वेस्टर्न नेवल कमांड हाफ मैराथन

तीनों श्रेणियों में सभी प्रथम स्थान भारतीय धावकों ने हासिल किए

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने भी 21 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। तीनों श्रेणियों में पुरुष और महिला वर्ग के सभी प्रथम स्थान भारतीय धावकों ने हासिल किए। 21 किलोमीटर पुरुष वर्ग में दिनेश, 10 किलोमीटर में आदेश यादव और 5 किलोमीटर में विशाल कनोजिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में 21 किलोमीटर में छत्रु छत्रु, 10 किलोमीटर में शिवानी और 5 किलोमीटर में सोम्या ने बाजी मारी।

वाइस एडमिरल संजय वात्सायन और सेना व नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एशियाई खेल 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले नौसेना के प्रमुख खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।

4 गुना फंड और 3 एयरपोर्ट, अमित शाह ने अरुणाचल की तरक्की का बताया हिसाब, कहा- बाहर से नहीं आएगा दूध-अंडा और मास

राजस्थान से बिहार तक 6 दुर्घटनाएं, 27 की मौत; तेज रफ्तार और लापरवाही? आम जनता के साथ-साथ सरकार पर सवाल

Public Holiday: खुशखबरी! 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, देखें राज्यों की लिस्ट

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार