भारत शादी सीजन कारोबार, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई बनेगा वेडिंग इकोनॉमी का बड़ा केंद्र, 2 लाख शादियों से 1.20 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

India Wedding Season Business: 21 नवंबर से शुरू हो रहे शादी सीजन में 52 लाख शादियों से 7.50 ट्रिलियन रुपये के कारोबार का अनुमान, मुंबई एमएमआर में 1.20 ट्रिलियन का व्यापार।

रूपम सिंह

Highlights

  • देश में 52 लाख शादियों से ₹7.50 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान।

  • मुंबई MMR में 2 लाख शादियां, ₹1.20 लाख करोड़ का कारोबार।

  • 21 नवंबर से शुरू होगा शादी सीजन, बाजारों में बढ़ेगी रौनक।

Mumbai MMR Wedding Economy 1.20 Trillion: अब मैरिज शॉपिंग से मुंबई एवं महाराष्ट्र सहित देश भर के बाजारों और सेवा क्षेत्रों में रौनक आएगी और करोड़ों लोगों की आजीविका को सहारा मिलेगा। 21 नवंबर से शुरू हो रहे शादियों के सीजन में इस साल 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 7.50 ट्रिलियन रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

व्यापार महासंघ 'कैट' के अनुमान के मुताबिक, विवाह सीजन में देशभर में लगभग 52 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिनसे 7.50 ट्रिलियन रुपये का कारोबार होने की संभावना है, जो कि पिछले साल के 6.50 ट्रिलियन रुपये से 15 प्रतिशत ज्यादा है।

श्रेणी / वस्तुएं (Category / Goods)खुदरा कारोबार (करोड़ रुपये में)मूल विवरण (Original Value)
आभूषण एवं बहुमूल्य धातुएं1200001.20 लाख करोड़
परिधान, साड़ियां एवं वस्त्र9000090,000 करोड़
उपहार एवं विवाह संबंधी सामग्री3750037,500 करोड़
किराना, सब्जियां एवं खाद्य सामग्री3750037,500 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल सामान3000030,000 करोड़
सूखे मेवे, मिठाइयां एवं कन्फेक्शनरी3000030,000 करोड़
फर्नीचर, बर्तन एवं घरेलू उपयोग की वस्तुएं3000030,000 करोड़
अन्य विवाह संबंधी वस्तुएं3000030,000 करोड़

शादी केवल उत्सव नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था का एक ग्रोथ इंजन

'कैट' के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि ये अनुमान महासंघ की शोध इकाई कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा तैयार किए गए हैं। अनुमानित कारोबार का विशाल आकार इस बात का प्रमाण है कि भारत की सदियों पुरानी विवाह परंपराएं आज एक सशक्त आर्थिक तंत्र का रूप ले चुकी हैं।

प्रत्येक शादी दर्जनों क्षेत्रों में मांग पैदा करती है और छोटे दुकानदारों, थोक व्यापारियों, निर्माताओं, ओं, एमएसएमई, कारीगरों, किसानों, परिवहन व्यवसायियों, होटलों, कैटरर्स तथा हजारों पेशेवर सेवा प्रदाताओं को आर्थिक अवसर उपलब्ध कराती है। आभूषणों और डिजाइनर परिधानों से लेकर मिठाइयों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, हॉस्पिटैलिटी, परिवहन, सजावट, फोटोग्राफी, उपहार, गिफ्ट पैकेजिंग और इवेंट मैनेजमेंट तक विवाह का आर्थिक प्रभाव भारतीय अर्थव्यवस्था के लगभग प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचता है।

5 लाख से 5 करोड़ तक की शादियां

कैट के अनुसार, सामान्य विवाहों में लगभग 4 से 5 लाख रुपये का खर्च होता है, जबकि प्रीमियम एवं भव्य शादियों में यह खर्च 4 से 5 करोड़ रुपये या उससे भी अधिक हो सकता है। खर्च के इस व्यापक दायरे के कारण छोटे मोहल्ला दुकानदारों से लेकर बड़े हॉस्पिटैलिटी एवं लग्जरी कारोबार तक सभी को विवाह अर्थव्यवस्था से लाभ मिलता है। इस तरह विवाह सीजन देश में घरेलू उपभोग, रोजगार सृजन और आर्थिक समृद्धि को गति देने वाले सबसे सशक्त माध्यमों में से एक बनकर उभर रहा है।

सेवा (Service)अनुमानित कारोबार (करोड़ रुपये में)मूल विवरण (Original Value)
कैटरिंग और खानपान7500075,000 करोड़
मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल और होटल6000060,000 करोड़
इवेंट मैनेजमेंट और वेडिंग प्लानिंग3750037,500 करोड़
फूलों की सजावट और डेकोरेशन3750037,500 करोड़
यात्रा, परिवहन और हॉस्पिटैलिटी3000030,000 करोड़
संगीत, डीजे, लाइट और साउंड3000030,000 करोड़
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी2250022,500 करोड़
ब्यूटी, ग्रूमिंग और वेलनेस2250022,500 करोड़
अन्य सेवाएं3000030,000 करोड़

इस तरह भारत इस विवाह सीजन में अपने इतिहास के सबसे बड़े उपभोग एवं कारोबारी उछाल का साक्षी बनने जा रहा है। इसमें मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में ही लगभग 2 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिनसे करीब 1.20 ट्रिलियन रुपये का कारोबार होने की संभावना है। इससे देश की आर्थिक राजधानी क्षेत्र देश के सबसे बड़े विवाह आधारित कारोबारी केंद्रों में शामिल होगी।

इस वर्ष शादी का सीजन 21 नवंबर, देव उठनी एकादशी से शुरू होकर 15 दिसंबर 2026 तक चलेगा। 15 दिसंबर के बाद एक महीने का मलमास शुरू हो जाएगा जिसमें कोई शुभ कार्य प्रायः नहीं होता है। इसके बाद 16 जनवरी, मकर संक्रांति से शादी के अगले दौर की शुरुआत होगी। शादियों के आंकड़ों में वस्तुओं की बिक्री के साथ-साथ विभिन्न सेवाओं से होने वाला कारोबार भी शामिल है।

वर्ष (Year)शादियां (लाख में)कारोबार (ट्रिलियन रुपये में)मूल विवरण
20223223.7532 लाख शादियां, 23.75 ट्रिलियन का कारोबार
2023384.7438 लाख शादियां, ₹4.74 ट्रिलियन का कारोबार
2024485.948 लाख शादियां, ₹5.90 ट्रिलियन का कारोबार
20254626.546 लाख शादियां, 26.50 ट्रिलियन का कारोबार
2026527.552 लाख शादियां, ₹7.50 ट्रिलियन (अनुमानित)

मुंबई महानगर क्षेत्र बनेगा 1.20 ट्रिलियन की वेडिंग इकोनॉमी का बड़ा केंद्र

कैट' के राष्ट्रीय महामंत्री शंकर ठक्कर ने बताया कि इस सीजन में मुंबई एमएमआर में लगभग 2 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिससे क्षेत्र में करीब 1.20 ट्रिलियन रुपये का कारोबार होने की संभावना है।

मुंबई शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में भूलेश्वर, क्राफर्ड मार्केट, परेल, दादर, बांद्रा, घाटकोपर, मुलुंड, ठाणे, कल्याण, डोंबिवली उल्हासनगर, नवी मुंबई, अंधेरी, मलाड, बोरीवली सहित अनेक बाजारों में विवाह संबंधी खरीदारी में भारी तेजी आने की उम्मीद है। देश के प्रमुख थोक वितरण केंद्र के रूप में मुंबई की भूमिका इस आर्थिक योगदान को और बढ़ाएगी। पड़ोसी राज्यों के व्यापारी एवं खुदरा विक्रेता भी विवाह संबंधी वस्तुओं की खरीद के लिए मुंबई के बाजारों पर निर्भर रहते हैं।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के CM धामी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई