रेलवे चला रहा अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें , दिवाली-छठ के बाद भी यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़

Mumbai To Bihar Trains: दिवाली-छठ के बाद भी मुंबई, पुणे, सूरत और अहमदाबाद से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। लंबी वेटिंग और नो रूम के बीच रेलवे अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चला रहा है।
Heavy rush continues on trains from UP and Bihar even after the festive season
स्पेशल ट्रेनेंसोर्स: फाइल फोटो
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • त्योहारों के बाद भी यूपी-बिहार की ट्रेनों में भारी भीड़।

  • शादी सीजन से बढ़ी वेटिंग, कन्फर्म टिकट का संकट।

  • रेलवे ने चलाईं एलटीटी-छपरा और शालीमार स्पेशल ट्रेनें।

Mumbai To UP Train Waiting List: दीपावली और छठ पूजा का त्योहार बीतने के बाद भी महाराष्ट्र व गुजरात के प्रमुख शहरों से उत्तर प्रदेश तथा बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ बरकरार है। सीजन बीतने के बाद भी नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है, जबकि कई प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है।

मुंबई, पुणे, नागपुर सूरत,अहमदाबाद इन बड़े शहरों से उत्तरभारत की ओर जाने वाली रेगुलर ट्रेनों में अभी भी भारी भीड़ है,जबकि त्योहारों के दौरान अपने गांव घर गए लोगों की वापसी वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।मुंबई, पुणे और सूरत से चलने वाली नियमित ट्रेनें अभी भी फुल चल रहीं हैं। लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्री परेशान हैं,कुछ ट्रेनों में तो नो रूम की स्थति है।

शादी-ब्याह के सीजन ने बढ़ाया ट्रेनों पर दबाव

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दीपावली और छठ त्योहारों के बाद अब शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने से यात्रियों की आवाजाही का दबाव लगातार बना हुआ है। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे को अभी भी अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलानी पड़ रही हैं। दरअसल, मुंबई महानगर क्षेत्र और गुजरात के औद्योगिक शहरों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग रोजगार एवं व्यवसाय के सिलसिले में रहते हैं।

त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के साथ अब शादी-विवाह और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई है। इसके चलते एलटीटी, सीएसएमटी, कल्याण, पुणे और सूरत से उत्तर भारत की ओर जाने वाली नियमित ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है। कई यात्रियों को यात्रा की तारीख आगे बढ़ानी पड़ रही है, तो कुछ तत्काल टिकट और विशेष ट्रेनों के विकल्प तलाश रहे हैं।

रेलवे ने चलाईं अतिरिक्त विशेष ट्रेनें

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) मुंबई से छपरा और शालीमार के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01127 एलटीटी-छपरा विशेष ट्रेन 20 नवंबर 2026 को रात 11.15 बजे रवाना होकर 22 नवंबर को शाम 4.20 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01128 छपरा-एलटीटी विशेष ट्रेन 23 नवंबर को शाम 7.30 बजे रवाना होकर 25 नवंबर को दोपहर 2.55 बजे मुंबई पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, कानपुर सेंट्रल, गोरखपुर और सिवान सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 08059 एलटीटी-शालीमार विशेष ट्रेन 21 नवंबर को सुबह 11.10 बजे रवाना होकर 22 नवंबर को रात 9 बजे शालीमार पहुंचेगी। यह ट्रेन ठाणे शहर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, बिलासपुर, राउरकेला, टाटानगर और खड़गपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

Heavy rush continues on trains from UP and Bihar even after the festive season
नई शिक्षा नीति से तैयार होंगे रोजगार देने वाले उद्यमी, पंकज भोयर ने बताई प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा की अहमियत

शादी सीजन तक जारी रहेगी भीड़

मुंबई रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों के संचालन के बावजूद नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट की समस्या यात्रियों के लिए चुनौती बनी हुई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मध्य व पश्चिम रेल की तरफ से अभी भी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है।

रेलवे की इन अतिरिक्त सेवाओं से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है,हालांकि ज्यादातर यात्री रेगुलर ट्रेनों से यात्रा करना चाहते हैं लेकिन अब छुट्टियों के बाद शादी-ब्याह के सीजन के चलते आने वाले दिनों में भी ट्रेनों में भारी भीड़ का दबाव बने रहने की संभावना है।