छात्र ने की आत्महत्या (सौजन्य-IANS) 
मुंबई

IIT Bombay में पसरा मातम, B.Tech स्टूडेंट ने हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे में बीटेक छात्र ने की आत्महत्या। राजस्थान के नमन अग्रवाल ने हॉस्टल की छत से कूदकर दी जान। पवई पुलिस जांच में जुटी। कैंपस में शोक की लहर।

प्रिया जैस

BTech Civil Engineering Student: मुंबई के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आईआईटी बॉम्बे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे कैंपस में शोक और सन्नाटा फैल गया है। फिलहाल पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है।

मृतक छात्र की पहचान नमन अग्रवाल के रूप में हुई है। नमन की उम्र 21 साल थी और वह आईआईटी बॉम्बे में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष का छात्र था। वह मूल रूप से राजस्थान के पिलानी का रहने वाला था और पढ़ाई के लिए मुंबई आया हुआ था।

छत से कूदकर दी जान

जानकारी के मुताबिक, यह घटना पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे कैंपस में हुई। नमन ने हॉस्टल नंबर 4 की छत (टेरेस) से कूदकर आत्महत्या कर ली। जब इस घटना की जानकारी अन्य छात्रों और सुरक्षा कर्मियों को मिली, तो तुरंत हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और आईआईटी प्रशासन को सूचना दी।

घटना की खबर मिलते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नमन ने यह कदम क्यों उठाया।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। न तो कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि हुई है और न ही किसी तरह के झगड़े या दबाव की बात आधिकारिक तौर पर सामने आई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अब आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी। वहीं, आईआईटी बॉम्बे प्रबंधन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के मुताबिक, कैंपस में छात्र परामर्श और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा सकती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल