छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

आईआईटी छात्र मौत मामला: मुंबई पुलिस ने दी निष्पक्ष जांच की गारंटी, अफवाहों पर लगाई रोक

IIT Bombay Student Case: IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। आरोपी प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को संस्थान ने छुट्टी पर भेज दिया है।

प्रमोद यादव

Powai Police Mumbai Crime Branch: मुंबई पुलिस ने बुधवार को कहा कि आईआईटी बॉम्बे के छात्र की आत्महत्या के मामले की जांच "निष्पक्ष" तरीके से की जा रही है और इसमें सभी संभावित पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। साथ ही, पुलिस ने लोगों से इस घटना के बारे में गलत जानकारी न फैलाने की अपील भी की।

मुंबई क्राइम ब्रांच और उच्च अधिकारियों की निगरानी में जांच

अधिकारियों ने कहा, "आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल रविंद्र वाकोडे (20) की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बाद पवई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। बाद में इस मामले को मुंबई अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।

मामले की जांच का जिम्मा एसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपा गया है और अपराध शाखा के डीसीपी डिटेक्शन-I द्वारा इसकी बारीकी से निगरानी की जा रही है। जांच पूरी लगन और निष्पक्षता से की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

जनता और मीडिया पर भरोसा करने का अनुरोध

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने कहा, "मुंबई पुलिस लोगों और आम जनता से अपील करती है कि वे अटकलें लगाने, गलत जानकारी फैलाने या जल्दबाजी में किसी नतीजे पर पहुंचने से बचें।

मीडिया से अनुरोध है कि वे केवल आधिकारिक चैनल से दी गई जानकारी का ही पालन करें। मुंबई पुलिस निष्पक्ष और गहन जांच के लिए प्रतिबद्ध है ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।"

कई लोगों के बयान दर्ज, चैटजीपीटी आरोपों की पड़ताल

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा कि इस मामले से जुड़े कई लोगों का बयान दर्ज किया और कुछ लोगों को समन कर पूछताछ के लिए बुलाया है। अब तक साहिल का आईफोन को अनलॉक नहीं किया जा सका है।

क्राइम ब्रांच टेक्निकल सहायता लेकर साहिल के आईफोन का लॉक खोलने की कोशिश में है। आईफोन खुलने के बाद ही चैटजीपीटी के आरोप पर साफ तौर पर कुछ पता चलेगा। आज भी क्राइम ब्रांच कुछ विद्यार्थियों के बयान दर्ज करेगी।

प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला छुट्टी पर भेजे गए; केस दर्ज

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि साहिल की मौत मामले में नाम सामने आने के बाद आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला छुट्टी पर भेज दिया गया है। छात्र वाकोडे की मौत के बाद डूला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और जाति-आधारित भेदभाव जैसे आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

छात्र साहिल वाकोडे का परिचय, घटना का समय

एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक के दूसरे साल के छात्र वाकोडे 18 सितंबर की शाम को पवई कैंपस में अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटके पाए गए थे। यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद हुई थी।

डूला, जो उसी विभाग में पढ़ाते हैं और परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर (निरीक्षक) के तौर पर काम कर रहे थे, उन्होंने तय नियमों के अनुसार मोबाइल फोन के कथित इस्तेमाल की जानकारी संस्थान के अधिकारियों को दी थी।

परीक्षक की भूमिका और नियमों के तहत रिपोर्टिंग

शुरुआती रिपोर्टों से पता चला था कि वाकोडे ने परीक्षा का प्रश्न-पत्र एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। हालांकि, बाद में संस्थान ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि मामले की जांच चल रही है।

-एजेंसी इनपुट से

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर