IIT Bombay (सोर्स: सोश्ल मीडिया) 
मुंबई

IIT बॉम्बे के हॉस्टल में मिले 5 जिंदा कारतूस! बिहार से जुड़े तार, छात्रों के बीच झगड़े के बाद हुआ बड़ा खुलासा

IIT Bombay New: मुंबई के IIT बॉम्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हॉस्टल परिसर में एक छात्र के बैग से 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

आकाश मसने

IIT Bombay Bullet Found: देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT बॉम्बे (पवई) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के हॉस्टल परिसर में एक छात्र के बैग से 7.65 एमएम के पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस घटना ने कैंपस की सुरक्षा और छात्रों की गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पवई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्वोत्तम आनंद सतीशचंद्र चौधरी (23) नामक छात्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

शराब की गंध और तलाशी ने खोला राज

यह पूरा मामला महज एक आपसी विवाद से शुरू हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार, IIT बॉम्बे के हॉस्टल नंबर-1 के ग्राउंड फ्लोर पर दो छात्रों, सूरज दुबे और अमन के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर तीखी बहस हो रही थी। सूचना मिलने पर जब सिक्योरिटी टीम रूम नंबर 93 और 89 में पहुंची, तो उन्हें सूरज दुबे और उसके दोस्त अपूर्व मिश्रा के पास से शराब की गंध आई। कैंपस नियमों के उल्लंघन के शक में जब कमरों की सघन तलाशी ली गई, तो सूरज दुबे के कमरे में रखे एक काले बैग से “केएफ 7.65” मार्क वाले पांच जिंदा कारतूस मिले। इन कारतूसों की बाजार में कीमत करीब 3,500 रुपये बताई जा रही है।

बिहार के मुंगेर से जुड़े तार

पूछताछ के दौरान कड़ियां जुड़ती गईं। सूरज ने बताया कि बैग अपूर्व मिश्रा का है, जबकि अपूर्व ने खुलासा किया कि ये कारतूस उसके दोस्त सर्वोत्तम चौधरी के हैं। सर्वोत्तम, जो मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है, उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने ये कारतूस बिहार के मुंगेर से खरीदे थे। मुंगेर अवैध हथियारों के निर्माण के लिए जाना जाता है, जिससे पुलिस अब एक बड़े नेटवर्क की आशंका जता रही है।

जांच के घेरे में सप्लाई नेटवर्क

पवई पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या सर्वोत्तम ने पहले भी किसी को कारतूस सप्लाई किए हैं और उसका असल मकसद क्या था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड्स खंगालने शुरू कर दिए हैं और एक विशेष टीम का गठन किया है जो कारतूस बेचने वाले मुख्य सप्लायर की तलाश करेगी।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर