मुंबई एयरपोर्ट पर 12 करोड़ का गांजा जब्त (pic credit; social media) 
मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर 12 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, यात्री गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री से 12 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

सोनाली चावरे

Ganja seized at Mumbai airport: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों ने 12 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद करते हुए एक यात्री को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी यात्री कोल्हापुर से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुँचा था। जैसे ही वह बाहर निकलने की तैयारी कर रहा था, कस्टम अधिकारियों ने उसे रोक लिया। जांच के दौरान यात्री के चेक-इन ट्रॉली बैग से 12 किलो 260 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया।

न्यायिक हिरासत में भेजा

एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर किला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसे भी पढ़ें- गेस्ट हाउस में बेचा जा रहा था गांजा, 3 आरोपी अरेस्ट-1 फरार, 2.17 लाख रुपए का माल जब्त

लगातार बढ़ रही तस्करी

पिछले कुछ महीनों से विदेशों, खासकर बैंकॉक से बड़ी मात्रा में हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। केवल पिछले 2–3 महीनों में कस्टम विभाग ने कई यात्रियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करोड़ों रुपये का माल जब्त किया है।

विशेष अभियान शुरू

अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की लगातार घटनाओं को देखते हुए कस्टम विभाग ने तस्करों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि संगठित गिरोह विदेशों से गांजे की सप्लाई कर रहे हैं और मुंबई जैसे बड़े शहरों में इसकी खपत बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

हाइड्रोपोनिक गांजा क्या है?

हाइड्रोपोनिक गांजा मिट्टी की बजाय खास तकनीक से पानी और पोषक तत्वों के जरिए उगाया जाता है। इसकी क्वालिटी और असर अधिक होने के कारण इसकी कीमत भी सामान्य गांजे से कई गुना ज्यादा होती है। मुंबई एयरपोर्ट पर हुई यह कार्रवाई तस्करी के बढ़ते नेटवर्क को उजागर करती है और एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z