मासूम पानी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

पालघर में बाढ़ का हाहाकार: संपर्क टूटने से कटे कई गांव, कोर्ट परिसर जलमग्न, 6 वर्षीय मासूम पानी में बहा

Palghar Heavy Rain: पालघर में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और देहरजे पुल डूबने से गांवों का संपर्क कट गया है। बेटेगांव में 6 साल का मासूम बहा, वहीं जिला न्यायालय परिसर जलमग्न हो गया।

रूपम सिंह

Maharashtra Palghar Heavy Rain: महाराष्ट्र के पालघर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शनिवार को जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं सड़कें, पुल और रेलवे सेवाएं बारिश की चपेट में हैं, जबकि कई घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। विक्रमगढ़ तहसील के उटावली, सुखसाले और दादडे गांवों में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। देहरजे नदी पर बना पुल पानी में डूब जाने से शील और देहरजे गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है।

बेटेगांव में 6 वर्षीय मासूम पानी में बहा

वहीं मनोर-भोपोली पुल के ऊपर से भी पानी बह रहा है, जिससे प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। पालघर में भी कई प्रमुख सड़कें और पुल पानी में डूब गयी। मनोर के वाघोबा घाट में पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गयी।

ढेकाले फन होटल और वेगास होटल के सामने भारी जलभराव के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। केळवा रोड, जलसार, गोवाडे, एडवण, कोळगाव और जव्हार फाटा सहित कई मार्गों को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। बेटेगाव (कोनपाडा) में 6 वर्षीय अनिकेत दशरथ वाघेला के पानी में बह जाने की खबर है।

पालघर जिला एवं सत्र न्यायालय में भरा पानी

आल्याली नवापाडा, खामलोली, बरहाणपुर और नंडोरे नाका इलाके में घरों में पानी घुसने और दीवारें गिरने से लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि इन घटनाओं में भी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। लगातार हो रही बारिश का असर रेलवे सेवाओं पर भी देखने को मिला। पालघर और नालासोपारा रेलवे स्टेशनों के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं पालघर जिला एवं सत्र न्यायालय में भर गया और परिसर भी जलमग्न रहा।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई