विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

India bloc Meeting ECI: कांग्रेस ने विपक्षी सांसदों को लंच पर बैठक के लिए बुलाया है। इस बैठक में चुनाव आयोग से मुलाकात के लिए पत्र पर सभी सांसदों की सहमति ली जाएगी।
india bloc protest
धरने पर इंडिया ब्लॉक के सांसदसोर्स- (@DeependerSHooda)
Published on: 
Updated on: 

ECI Controversy: चुनाव आयोग पर लगे आरोप के बीच कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी सांसदों को राष्ट्रीय राजधानी में दोपहर 1.45 बजे लंच मीटिंग के लिए बुलाया है। यह कार्यक्रम सागर रत्ना रेस्टोरेंट, जनपथ पर होगा। इस मीटिंग में सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने का समय मांगने वाले एक पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। यह कदम 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं द्वारा 6 अक्टूबर को निर्वाचन सदन तक मार्च करने के बाद उठाया गया है। उन्होंने मतदाता सूची के 'विशेष गहन संशोधन' को लेकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

लोकतंत्र बचाओ बैनर तले प्रदर्शन

INDIA गठबंधन इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाब मांग रहा है और उसने आयोग पर अपनी चिंताओं को दूर न कर पाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को लोकतंत्र बचाओ के बैनर तले विपक्षी सांसदों ने यह प्रदर्शन किया था। INDIA गठबंधन की कई पार्टियों के नेताओं ने निर्वाचन सदन की ओर मार्च किया, लेकिन उन्हें बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया गया। विरोध प्रदर्शन के बाद आकाशवाणी भवन में धरना दिया गया, जहां राहुल गांधी ने दावा किया कि विपक्ष के लगभग 300 सांसद चुनाव आयुक्तों से मिलकर अपनी चिंताएं बताना चाहते थे। बाद में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

india bloc protest
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में धारा 163 लागू, मेट्रो के 11 स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

चुनाव आयोग ने बयान जारी किया था

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने एक आधिकारिक पोस्ट में कहा था कि संविधान और लोकतंत्र सर्वोपरि हैं। जब तक संविधान और लोकतंत्र की हर जन-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी ताकत से पूरी तरह रक्षा नहीं हो जाती, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के बाद, भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल ने आयोग से मिलने का समय नहीं मांगा था। ECI ने एक बयान में कहा कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें शाम करीब 4 बजे सूचित किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लगभग 240 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहता है और संसद भवन एनेक्सी में ज्ञापन सौंपना चाहता है।

india bloc protest
दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

प्रोटोकॉल को देखते हुए मीटिंग संभव नहीं

निर्वाचन आयोग ने कहा कि अपने स्थापित प्रोटोकॉल को देखते हुए, उसने प्रस्तावित स्थान और बैठक के तरीके को "असामान्य" माना।

ECI ने कहा कि इससे पहले, जब कुछ राजनीतिक पार्टियां चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रही थीं, तो मीडिया से पता चला कि कुछ सांसद अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोग से मिलना चाहते हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया था कि आज शाम 4:00 बजे तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपने प्रतिनिधियों के ज़रिए चुनाव आयोग से मिलने का समय नहीं मांगा था। बयान में कहा गया कि इसके बाद, शाम करीब 4:00 बजे दिल्ली पुलिस से जानकारी मिली कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आयोग से मिलना चाहता है और एक ज्ञापन सौंपना चाहता है।

चुनाव आयोग ने कहा कि बाद में उसने विपक्षी सांसदों से ज्ञापन लेने के लिए अपने सबसे वरिष्ठ अधिकारी को वहां भेजने पर विचार किया, लेकिन इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com