यात्रियों से चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार (pic credit; social media) 
मुंबई

रेल में सोते यात्रियों को बनाते थे शिकार, जीआरपी का एक्शन, 2 अरेस्ट, 22 लाख बरामद

Mumbai Crime News: जीआरपी ने ट्रेनों में सोते यात्रियों से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। कल्याण स्टेशन से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी ने 22 लाख का सोना व नकदी बरामद की है।

सोनाली चावरे

Theft from sleeping passengers in train: लंबी दूरी की ट्रेनों में सोते यात्रियों को निशाना बनाने वाले गिरोह का राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने पर्दाफाश किया है। कल्याण रेलवे पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 22 लाख रुपये मूल्य का सोना और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वकार खान (39, उत्तर प्रदेश) और जुगल विश्वकर्मा (41, कानपुर) के रूप में हुई है। पुलिस अब गिरोह के चार अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक यह गिरोह कई सालों से सक्रिय था और खासकर रात में चलने वाली मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों के बैग और पर्स काटकर चोरी करता था। गिरोह का सरगना वकार खान है, जो अलग-अलग लोगों को अपराध में शामिल कर नेटवर्क खड़ा करता था। अब तक कल्याण, डोंबिवली, कर्जत और ठाणे रेलवे पुलिस थानों में दर्ज 16 चोरी के मामलों का पर्दाफाश हुआ है।

यह कार्रवाई 23 मई को दर्ज एक शिकायत के आधार पर शुरू हुई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह कोयंबटूर-राजकोट एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। सोते समय अज्ञात चोर ने उसके बैग की जेब काटकर 72 ग्राम की चार सोने की चूड़ियां (कीमत करीब 3.5 लाख रुपये), एक चांदी का लॉकेट और 8,000 रुपये नकद चोरी कर लिए थे। कुल चोरी का मूल्य 3.6 लाख रुपये था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह गिरोह एक ही तरीके से अपराध को अंजाम देता था। रात में चलने वाली ट्रेनों में सोए हुए यात्रियों को चुनकर उनके बैग धारदार हथियार से काट दिए जाते थे। जीआरपी कल्याण यूनिट-3 की क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदातों को कबूल किया और बताया कि उनके साथ चार और लोग जुड़े हैं। पुलिस ने बरामद सामान यात्रियों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई से रेलवे यात्रियों में भरोसा बढ़ा है और जीआरपी का दावा है कि आगे भी ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत