सरकारी कर्मचारियों के लिए आवासीय योजनाएं (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Government Employees को मिलेगा बड़ा तोहफा, अब मिलेंगे 450 से 2500 स्क्वेयर फीट के घर

Government Employees Housing Rules: राज्य सरकार ने 22 साल बाद सरकारी कर्मचारियों के घरों का क्षेत्रफल बढ़ाने का फैसला किया है। अब 450 से 2500 वर्ग फीट तक के आधुनिक सुविधाओं वाले घर मिलेंगे।

अपूर्वा नायक

Government Employees Housing Rules in Maharashtra: सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। अब उनको रहने के लिए बड़े घर दिए जाएंगे।

राज्य सरकार ने लगभग 22 साल बाद घरों के दायरे को बढ़ाने का निर्णय लिया है। सरकारी कर्मियों को 450 से 2500 वर्ग फीट का घर मिलेगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार घरों का नया स्ट्रक्चर तय किया गया है।

सरकारी फैसले के अनुसार कर्मचारियों और अधिकारियों के घरों का एरिया 100 स्क्वेयर फीट से बढ़ाकर 700 स्क्वेयर फीट कर दिया गया है। चार्टर्ड ऑफिसर्स के घरों का एरिया 2500 वर्ग फीट और सबसे कम पे ग्रुप वाले घरों का क्षेत्रफल 450 वर्ग फीट कर दिया गया है।

Government Employees Housing Rules में शामिल होगी ये सुविधाएं

इसमें देवघर से लेकर ऑफिस रूम और एंट्रेंस हॉल तक सब कुछ शामिल होगा। घरों का क्षेत्रफल में 100 से 700 वर्ग फीट तक की वृद्धि की गई है। नए घर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे। लोक निर्माण विभाग ने इस संशोधित कारपेट एरिया को मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों की बदलती जीवनशैली और बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

मॉडर्न सुविधाओं पर फोकस

  • सिर्फ जगह ही नहीं बढ़ाई गई है, बल्कि सुविधाओं को भी बेहतर बनाया गया है। हर कमरे में इंटरनेट और टेलीफोन की सुविधा के लिए अलग-अलग पॉइंट दिए जाएंगे। मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में सीढ़ियों, कॉरिडोर और कॉमन सुविधाओं के लिए अलग-अलग जगह रिजर्व की जाएंगी, ताकि घर का मेन एरिया प्रभावित न हो।
  • यह फैसला सिर्फ नए कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स पर ही लागू होगा। अभी बन रही या पूरी हो चुकी बिल्डिंग्स के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जिन कर्मचारियों को पहले से रहने की जगह अलॉट हो चुकी है, उनकी कैटेगरी में कोई बदलाव नहीं होगा।

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल