केमिकल गोदाम लगी आग  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

गोरेगांव के केमिकल गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां तैनात; रेलवे ट्रैक के पास मचा हड़कंप

Goregaon East Fire News: गोरेगांव पूर्व के आशीर्वाद इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित केमिकल गोदाम में शाम लेवल-1 की आग लग गई। दमकल टीम आग बुझाने में जुटी है, राहत की बात है कि कोई घायल नहीं।

अखिलेश तिवारी, प्रमोद यादव

Highlights

  • गोरेगांव पूर्व के आशीर्वाद इंडस्ट्रियल एस्टेट नंबर-5 में केमिकल गोदाम में आग लगी।

  • मुंबई फायर ब्रिगेड को शाम 7:38 बजे घटना की सूचना मिली।

  • शाम 7:47 बजे आग को लेवल-1 घोषित किया गया।

Mumbai Fire Brigade Level 1 Fire: मुंबई में गोरेगांव पूर्व स्थित आशीर्वाद इंडस्ट्रियल एस्टेट नंबर-5 में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। राम मंदिर के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक स्थित इस गोदाम में आग लगने की सूचना शाम 7:38 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड के कंट्रोल रूम को मिली। दमकल विभाग ने शाम 7:47 बजे इसे लेवल-1 की आग घोषित किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत के गोदाम में लगी थी। यहां बिजली की वायरिंग, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, तेल के ड्रम और तेल के कैन सहित अन्य सामान आग की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, संबंधित बिजली वितरण कंपनी, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, 108 एंबुलेंस और बीएमसी के वार्ड कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया।

एक वाटर क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल भेजे

आग बुझाने के लिए सहायक अग्निशमन अधिकारी (ADFO), दो सीनियर स्टेशन ऑफिसर और तीन स्टेशन ऑफिसर सहित दमकलकर्मियों की टीम तैनात की गई।

मौके पर चार फायर इंजन, दो फायर टैंकर, दो एरियल वॉटर टावर टेंडर, चार जेटी, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल और एक वाटर क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल भेजे गए। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

मुंबई फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई

गोरेगांव पूर्व के आशीर्वाद इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित केमिकल गोदाम में लगी इस आग ने आसपास के औद्योगिक ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घनी आबादी और रेलवे ट्रैक के बेहद करीब होने के कारण स्थिति की संवेदनशीलता और बढ़ गई थी।

मुंबई फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई और अतिरिक्त संसाधनों की तैनाती से आग को फैलने से रोकने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल किसी जनहानि या घायल होने की सूचना होना राहत की बात है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन और सुरक्षा मानकों में सुधार की दिशा तय हो सकेगी। 

झारखंड में SIR पर सरकार का विरोध, 38% मतदाताओं के प्रभावित होने का दावा; प्रक्रिया रोकने की मांग

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

151 गाड़ियों का काफिला, दो हाथी और 30 लाख रसगुल्ले, अनंत सिंह की बेटी की शादी में भव्य इंतजाम

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी