एक बैरिंग के इंतजार में 6 महीने से दमकल बंद, सामने कचरे का ढेर! नवापारा की अग्निशमन व्यवस्था बदहाल

Navapara Nagar Palika: नवापारा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड महीनों से खराब खड़ी है। हैरानी की बात यह है कि वाहन का बैरिंग खराब हुआ है और इसी एक पुर्जे के नहीं मिलने का हवाला देकर मरम्मत अटकी हुई है।
Nawapara nagar palika, chhattigarh news,
नवापारा की अग्निशमन व्यवस्था बदहाल (सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • नगर पालिका में भाजपा का नेतृत्व फिर भी अग्निशमन व्यवस्था बदहाल।

  • फायर ब्रिगेड महीनों से खराब खड़ी।

  • वाहन के सामने ही लगा कचरे का ढेर।

  • रखरखाव में भी लापरवाही बरत रहे जिम्मेदार।

Navapara Nagar Palika Fire Brigade: नगर में भाजपा की सत्ता, नगर पालिका में भाजपा का नेतृत्व, क्षेत्रीय विधायक और सांसद भी भाजपा के, प्रदेश से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार। इसके बावजूद नगर की अग्निशमन व्यवस्था का हाल यह है कि नगर पालिका की फायर ब्रिगेड महीनों से खराब खड़ी है। हैरानी की बात यह है कि सूत्रों के अनुसार वाहन का बैरिंग खराब हुआ है और इसी एक पुर्जे के नहीं मिलने का हवाला देकर मरम्मत अटकी हुई है।

दूसरी ओर दमकल वाहन के रखरखाव की स्थिति भी सवालों के घेरे में है। वाहन के सामने ही कचरे का ढेर लगा हुआ है। जिस वाहन को आपात स्थिति में नगरवासियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए, उसके आसपास की अव्यवस्था नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

Nawapara nagar palika, chhattigarh news,
बस्तर में नियद नेल्ला नार योजना से 421 बंद स्कूल फिर खुले, नक्सल प्रभावित गांवों में लौटी शिक्षा

आखिर कब तक होगा सुधार

सवाल यह है कि क्या एक बैरिंग के अभाव में पूरे नगर की अग्निशमन व्यवस्था को महीनों तक ठप रखा जा सकता है? यदि वाहन का बैरिंग खराब है तो उसके मॉडल, नंबर और तकनीकी विवरण के आधार पर संबंधित कंपनी अथवा अधिकृत विक्रेताओं से उसकी उपलब्धता पता की जा सकती है।

जरूरत पड़ने पर कंपनी से विशेष रूप से पुर्जा मंगाने का प्रयास भी किया जा सकता है। आखिर अब तक इस दिशा में क्या ठोस कार्रवाई हुई है? क्या संबंधित कंपनी को लिखित मांग भेजी गई है या फिर भिलाई में पार्ट्स मिलने की उम्मीद के भरोसे ही मामला अटका हुआ है।

Nawapara nagar palika, chhattigarh news,
50 हजार में पति की हत्या की डील! बेटी ने खोला मां का राज, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

दमकल के सामने कचरा, रखरखाव पर भी सवाल

दमकल वाहन का खराब होना अलग बात है, लेकिन उसके रखरखाव में भी लापरवाही नजर आना चिंता का विषय है। वाहन के सामने कचरे का ढेर लगा होना बताता है कि अग्निशमन जैसे महत्वपूर्ण संसाधन के आसपास भी उचित व्यवस्था नहीं है। सवाल यह है कि जब नगर पालिका अपने ही दमकल वाहन को साफ-सुथरे और व्यवस्थित स्थान पर नहीं रख पा रही है तो उसकी नियमित देखरेख और तकनीकी जांच कैसे होती होगी क्या वाहन के रखरखाव की कोई नियमित व्यवस्था है।

आगजनी हुई तो दूसरे शहरों के भरोसे रहेगा नगर

नगर में आगजनी की घटना होने पर तत्काल राहत पहुंचाने के बजाय दूसरे शहरों से दमकल बुलाने की नौबत आएगी। आग लगने के शुरुआती मिनटों में दमकल की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण होती है। दूसरे शहर से वाहन पहुंचने तक आग फैल सकती है और जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में सवाल केवल एक वाहन की मरम्मत का नहीं, बल्कि नगरवासियों की सुरक्षा का है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी लौकेश पैकरा ने बताया कि फायर ब्रिगेड पिछले दो से ढाई महीने से खराब है। वाहन के कुछ पार्ट्स उपलब्ध नहीं होने के कारण मरम्मत नहीं हो पा रही है। भिलाई में पार्ट्स के संबंध में चर्चा की गई है। वहां आवश्यक पार्ट्स उपलब्ध होने पर वाहन को मरम्मत के लिए भेजा जाएगा।

अब सवाल यह है कि आखिर एक बैरिंग के लिए नगर की दमकल सेवा कब तक बंद रहेगी नगर पालिका को यह स्पष्ट करना चाहिए कि संबंधित कंपनी से पुर्जा मंगाने के लिए क्या कार्रवाई की गई है और मरम्मत कब तक पूरी होगी। नगरवासियों को आश्वासन नहीं, बल्कि चालू हालत में दमकल वाहन चाहिए।