उद्धव ठाकरे जाएंगे राज ठाकरे के घर (pic credit; social media) 
मुंबई

गणेशोत्सव बना सियासी मिलन का सेतु , राज ठाकरे के घर गणपति दर्शन को जाएंगे उद्धव ठाकरे

Mumbai News: गणेशोत्सव पर राज ठाकरे के निमंत्रण पर उद्धव ठाकरे 27 अगस्त को परिवार संग कृष्णकुंज जाएंगे। मुलाकात से समर्थकों में उत्साह है। चुनावी सियासत में नई अटकलों को तेज कर दिया है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय से यह चर्चा गर्म रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे एक मंच पर आ सकते हैं। दोनों के राजनीतिक रास्ते वर्षों पहले अलग हो चुके हैं, लेकिन समय-समय पर इनके साथ आने की अटकलें लगती रही हैं। हालांकि, हर बार इन अटकलों पर संदेह के बादल भी मंडराते रहे।

अब एक बार फिर इस चर्चा को हवा मिल गई है। गणेशोत्सव के अवसर पर दोनों भाइयों की मुलाकात तय हो गई है। बताया जा रहा है कि रविवार को राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को फोन कर दादर स्थित अपने निवास कृष्णकुंज पर गणपति दर्शन के लिए परिवार सहित आमंत्रित किया। इस निमंत्रण को उद्धव ठाकरे ने स्वीकार भी कर लिया है।

उद्धव ठाकरे परिवार संग जाएंगे राज ठाकरे के घर

गणेशोत्सव का आगाज बुधवार, 27 अगस्त 2025 से हो रहा है। इसी दिन शाम को उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ राज ठाकरे के घर गणपति दर्शन के लिए जाएंगे। इस अवसर पर उद्धव की शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत भी मौजूद रहेंगे। इसे भी पढ़ें- उद्धव- राज ठाकरे को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी का थामा हाथ, भाजपा ने कहा- असली खेल अभी बाकी

मुंबई महानगरपालिका चुनाव की बन रही रणनीति

दोनों नेताओं की इस मुलाकात को सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम के रूप में ही नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। क्योंकि, आने वाले महीनों में मुंबई महानगरपालिका चुनाव सहित राज्य के अन्य निकाय चुनाव होने हैं। ऐसे में इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। समर्थकों में भी इसे लेकर उत्साह का माहौल है।

गौरतलब है कि उद्धव और राज ठाकरे के रिश्ते व्यक्तिगत तौर पर हमेशा चर्चा में रहे हैं। हालांकि, राजनीतिक मतभेदों ने दोनों को अलग-अलग रास्तों पर खड़ा कर दिया। लेकिन, गणेशोत्सव जैसे पारिवारिक और सांस्कृतिक अवसर अक्सर नेताओं को करीब लाने का मौका देते हैं।

अब देखना होगा कि कृष्णकुंज पर होने वाली यह मुलाकात केवल औपचारिक रहेगी या फिर भविष्य की किसी संभावित सियासी समीकरण की नींव भी रखेगी। फिलहाल, गणेशोत्सव पर ठाकरे बंधुओं का यह संगम समर्थकों और नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत