मुंबई एयरपोर्ट (pic credit; social media) 
मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों की बाढ़, 8 महीनों में 5 मिलियन क्रॉस, पर्यटन को मिली नई उड़ान

Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर विदेशी यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जनवरी से अगस्त 2025 तक 5 मिलियन यात्री पहुंचे, जिसमें दुबई, इंग्लैंड और थाईलैंड प्रमुख यात्री शामिल है।

सोनाली चावरे

Mumbai Airport News: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गुजरने वाले विदेशी यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस साल जनवरी से अगस्त 2025 के बीच एयरपोर्ट ने 5 मिलियन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का स्वागत किया है। यह आंकड़ा 2024 की समान अवधि के 4.8 मिलियन और 2023 के 4.1 मिलियन यात्रियों से अधिक है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर जारी यह डेटा मुंबई की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी और वैश्विक पर्यटन आकर्षण को मजबूती देता है।

इस वर्ष विदेशी यात्रियों में सबसे बड़ा योगदान दुबई का रहा। अकेले दुबई से 1.5 मिलियन यात्री मुंबई पहुंचे। इसके बाद इंग्लैंड से 0.35 मिलियन और थाईलैंड से 0.32 मिलियन यात्री आए। जनवरी 2025 में ही 0.69 मिलियन अंतरराष्ट्रीय यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे, जो जनवरी 2022 की तुलना में 415 प्रतिशत अधिक है।

नई और उभरती कनेक्टिविटी

मुंबई एयरपोर्ट ने पिछले एक साल में कई नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानों की शुरुआत की है। इनमें मैनचेस्टर और दम्माम जैसे शहर शामिल हैं, जिनसे आने वाले यात्रियों की संख्या 0.16 मिलियन तक पहुंच गई। इससे साफ है कि मुंबई की सीधी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी लगातार मज़बूत हो रही है। इसे भी पढ़ें- छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट हुआ Smart! सेल्फ-चेक-इन और फेस-रिट्रैकिंग से सफर हुआ आसान

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह बढ़ोतरी न केवल एयरपोर्ट ट्रैफिक में उछाल का संकेत है बल्कि महाराष्ट्र और देश के पर्यटन क्षेत्र के लिए भी सकारात्मक संकेत है। लगातार बढ़ती विदेशी पर्यटकों की संख्या होटल इंडस्ट्री, ट्रैवल कंपनियों और स्थानीय व्यापार को भी नई ऊर्जा देगी।

अवधि    अंतरराष्ट्रीय यात्री (मिलियन में) तुलना (पिछले वर्षों से)
 जनवरी 2025   0.69   2022 की तुलना में +415%
 जनवरी–अगस्त 2025    5.0   2024: 4.8M, 2023: 4.1M
 दुबई    1.5    सबसे बड़ा योगदानकर्ता
 इंग्लैंड    0.35     दूसरा स्थान
 थाईलैंड    0.32    तीसरा स्थान
 मैनचेस्टर    0.16    नई कनेक्टिविटी
 दम्माम    0.16    नई कनेक्टिविटी

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज