बाबा सिद्दीकी के विधायक बेटे जिशान सिद्दीकी (फोटो: Instagram/Zeeshan Siddique) 
मुंबई

कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज, सरकारी काम बाधा डालने का आरोप

खेरवाड़ी पुलिस ने कांग्रेस के विधायक जीशान सिद्दीकी और सात अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर बांद्रा की झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) सर्वेक्षण के समय सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने का आरोप है। हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

शुभम सोनडवले

मुंबई. खेरवाड़ी पुलिस ने कांग्रेस के विधायक जीशान सिद्दीकी और सात अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर बांद्रा की झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) सर्वेक्षण के समय सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने का आरोप है। हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

एसआरए अधिकारियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर बांद्रा पूर्व के ज्ञानेश्वर नगर में हुई है। जब सर्वेक्षण किया जा रहा था, विधायक जीशान सिद्दीकी अपने सात अन्य साथियों के साथ आए और उन्होंने सरकारी अधिकारियों को अपना काम करने से रोका था।

सिद्दीकी मुंबई के बांद्रा ईस्ट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह पहली बार विधायक बने हैं। जबकि उनके पिता बाबा सिद्दीकी पूर्व विधायक हैं, जिन्होंने तीन बार बांद्रा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वे पहले कांग्रेस में थे, लेकिन इस साल की शुरुआत में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए है।

जीशान सिद्दीकी पर क्रॉस वोटिंग का आरोप

गौरतलब है कि जीशान सिद्दीकी पर हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने का आरोप है। चर्चा है कि इस चुनाव में जीशान सिद्दीकी समेत कांग्रेस के करीब सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। जिसका फायदा सत्तारूढ़ महायुति को हुआ। महायुति के 9 उम्मीदवार और महा विकास अघाड़ी के 2 प्रत्याशी जीते। क्रॉस वोटिंग के चलते शरद पवार समर्थित जयंत पाटिल को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कांग्रेस क्रॉस वोटिंग करने वालों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। पार्टी ने कहा है कि आने वाले समय में नेताओं को इसका परिणाम देखने को मिलेगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें