- Hindi News »
- Maharashtra »
- Take Action Against Uddhav Thackeray Cec Directs State Election Commission
उद्धव ठाकरे पर एक्शन लें, CEC का राज्य चुनाव आयोग को निर्देश
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ की गई टिप्पणी पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (उद्धव गुट) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे को महंगी पड़ती नजर आ रही है। इस मामले को चुनाव आयोग ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ने इस मामले में राज्य चुनाव आयोग को उद्धव के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
- Written By: शुभम सोनडवले

उद्धव ठाकरे (फोटो: ANI)
मुंबई. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ की गई टिप्पणी पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (उद्धव गुट) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे को महंगी पड़ती नजर आ रही है। इस मामले को चुनाव आयोग ने बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ने इस मामले में राज्य चुनाव आयोग को उद्धव के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
महाराष्ट्र के पांचवे व आखिरी चरण के चुनाव के दौरान 20 मई को मुंबई की 6 और ठाणे की तीन सीटों के अलावा पालघर, नाशिक, धुले एवं दिंडोरी लोकसभा चुनाव क्षेत्र में मतदान हुआ था। इस दौरान मुंबई व आसपास के कई मतदान केंद्रों पर मतदान की रफ्तार बेहद सुस्त देखने को मिली थी। इस पर उद्धव सहित महा विकास अघाड़ी (मविआ) के कई नेताओं ने नाराजगी जताई थी। इस मौके पर उद्धव ने मतदान समाप्त होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके धीमे मतदान के लिए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। ठाकरे ने चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच सांठगांठ का आरोप भी लगाया था।
यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे गुट रच रहा है कट्टरपंथियों को मुंबई सौंपने की साजिश, आशीष शेलार का सनसनीखेज आरोप
सम्बंधित ख़बरें
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
वोटर लिस्ट से गायब हो गया था नाम? टेंशन खत्म! MP निर्वाचन आयोग दोबारा जोड़ेगा नाम; 2027 चुनाव की तैयारी तेज
विधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
दतिया में उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज, 26 मई को दिल्ली HC में होनी है राजेंद्र भारती पर सुनवाई
आशीष शेलार ने की थी शिकायत
चुनाव खत्म होने से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने तथा चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने के मामले में बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष व विधायक आशीष शेलार ने उद्धव के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराया था। इस मामले में राज्य चुनाव आयुक्त ने जून महीने में चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद मुंबई के उपनगरीय जिलाधिकारी एवं ठाणे के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मंगाई थी।
यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे गुट ‘मशाल’ चिन्ह पर लड़ेगा विधानसभा चुनाव, EC ने दी बड़ी राहत
इस मामले में सीईसी ने शुक्रवार को राज्य चुनाव आयोग को उद्धव के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आदेश दे दिया। विधानसभा चुनाव से पहले आए सीईसी के इस आदेश को उद्धव व महा विकास अघाड़ी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Take action against uddhav thackeray cec directs state election commission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMकोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














