विरार स्टेशन (pic credit; social media) 
मुंबई

विरार स्टेशन पर लगेगा ठंडक का इंतजाम, सभी प्लेटफार्मों पर अब लगेंगे पंखे, प्रहार की पहल लाई रंग

Virar News: विरार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही सभी प्लेटफार्मों पर पंखे लगाए जाएंगे। प्रहार जनशक्ति पार्टी की ओर से उठाई गई इस मांग को रेलवे प्रशासन ने मान लिया है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। विरार रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर जल्द ही पंखे लगाए जाएंगे। यह कदम यात्रियों को भीषण गर्मी और उमस से निजात दिलाने के लिए उठाया गया है।

दरअसल, प्रहार जनशक्ति पार्टी के पालघर जिला अध्यक्ष एवं ठाणे संपर्क प्रमुख हितेश जाधव ने लंबे समय से इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने रेलवे प्रशासन से आग्रह किया था कि स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है और गर्मी के मौसम में हवा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। सुबह और शाम के समय हजारों यात्री कामकाज के लिए विरार से मुंबई, ठाणे और पालघर की ओर यात्रा करते हैं। इस दौरान प्लेटफार्मों पर खड़े होना मुश्किल हो जाता है।

प्लेटफार्मों पर छत का काम होगा पूरा

हितेश जाधव की इस मांग पर रेलवे प्रशासन ने संज्ञान लिया और तुरंत सर्वेक्षण कराया। जांच में पता चला कि जहां प्लेटफार्मों पर छत बनी हुई है, वहां पंखे पहले से लगे हैं। लेकिन स्टेशन के विकास कार्यों के चलते कई जगह पंखे नहीं लगाए जा सके थे। अब रेलवे ने आश्वासन दिया है कि जैसे ही प्लेटफार्मों पर छत का काम पूरा होगा, वहां पंखे लगाए जाएंगे। साथ ही, यात्रियों की जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त पंखे भी विभिन्न प्लेटफार्मों पर लगाए जाएंगे। इसे भी पढ़ें-वसई-विरार डूबा पानी में, रेलवे के 104 पॉइंट फेल, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

प्रहार जनशक्ति पार्टी की पहल लाई रंग

पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जल्द ही यह काम पूरा किया जाएगा। प्रहार जनशक्ति पार्टी की इस पहल को स्थानीय यात्रियों ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि गर्मी में यात्रा करना अब कुछ आसान हो जाएगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर