रेल फूड (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई-यूपी-बिहार ट्रेनों में बासी खाना गैंग सक्रिय, IRCTC बनकर कर रहे ठगी

Stale Food Supply Train India Case: मुंबई से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में फर्जी वेंडरों का गिरोह सक्रिय है, जो IRCTC जैसा पहचान पत्र दिखाकर यात्रियों को बासी खाना बेच रहा है।

अपूर्वा नायक

Fake IRCTC Vendors Stale Food Scam: मुंबई से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में इन दिनों बासी खाना बेचने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है।

यह गिरोह यात्रियों को भरोसे में लेने के लिए खुद को रेलवे या आईआरसीटीसी से जुड़ा हुआ बताता है और उसी तरह की पहचान का उपयोग करता है। ये ठग गले में नीले रंग की पट्टी पहनते हैं, जो बिल्कुल आईआरसीटीसी कर्मचारियों जैसी दिखती है। इसी वजह से यात्री इन्हें असली समझकर आसानी से इनके झांसे में आ जाते हैं और बिना जांच-पड़ताल के खाना ऑर्डर कर देते हैं।

स्पेशल ट्रेनों को बना रहे निशाना

जानकारी के अनुसार, यह गिरोह खासतौर पर स्पेशल ट्रेनों को निशाना बनाता है, जहां पैंट्री कार की सुविधा नहीं होती। शादी-विवाह, त्योहारों और गर्मी की छुट्टियों के दौरान जब यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, तब ये लोग भीड़ का फायदा उठाकर ज्यादा लोगों को ठगते हैं।

‘गर्म खाना’ के नाम पर बासी भोजन

बिहार के एक यात्री प्रमोद मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज स्टेशन से कुछ संदिग्ध लोग ट्रेन में चढ़े और यात्रियों से 140 रुपये में गर्म खाना देने का दावा किया। कई लोगों ने ऑर्डर दिया, लेकिन जब खाना मिला तो वह बासी और बदबूदार निकला, जिसे यात्रियों को फेंकना पड़ा।

स्टेशन पर तेजी से करते हैं वसूली

ठगों का तरीका बेहद चालाकी भरा होता है। ट्रेन रुकते ही वे जल्दबाजी में पैकेट थमाकर पैसे ले लेते हैं और तुरंत उतर जाते हैं, जिससे उन्हें पकड़ पाना मुश्किल हो जाता है। इससे यात्रियों के पास शिकायत करने का भी मौका नहीं बचता।

यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत

इस तरह की घटनाएं रेलवे सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती हैं। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे केवल अधिकृत वेंडरों से ही खाना खरीदें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से सतर्क रहें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा