युवा हार्ट पेशेंट (pic credit; social media) 
मुंबई

महाराष्ट्र में 30-40 साल के युवा भी हार्ट पेशेंट, बढ़ती गलत जीवनशैली बना रही खतरा

Mumbai News: महाराष्ट्र में 30-40 साल के युवा भी हार्ट पेशेंट बन रहे हैं। गलत खानपान, तनाव और बैठी जीवनशैली हृदय रोग बढ़ा रहे हैं। रोकथाम और नियमित जांच जरूरी है।

सोनाली चावरे

Mumbai Youth Heart Patient: महाराष्ट्र में दिल की बीमारियों का खतरा अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहा है। अब 30 से 40 साल के युवा भी हृदय रोग की चपेट में आने लगे हैं। लंबे समय तक बैठे रहना, तैलीय और नमकीन भोजन, बढ़ता तनाव और अनियमित जीवनशैली इस स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि कई परिवारों में सीने में भारीपन, सांस लेने में तकलीफ या लगातार थकान जैसे शुरुआती लक्षण नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। खासकर महिलाएं इन लक्षणों को गैस, थकान या सामान्य तनाव समझकर नजरअंदाज करती हैं। परिणामस्वरूप बीमारी देर से पकड़ी जाती है और जटिलताएं बढ़ जाती हैं।

सिंबायोसिस हॉस्पिटल, मुंबई के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर फतरपेकर ने कहा कि ज्यादातर लोग मानते हैं कि दिल का दौरा अचानक पड़ता है, जबकि असलियत यह है कि यह सालों से जमा हुई गलत आदतों का परिणाम होता है। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, तंबाकू का सेवन और अनुचित खानपान लगातार दिल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि हृदय रोग से बचाव का असली तरीका है रोकथाम। ताजी सब्जियां और फल, कम नमक और तैलीय भोजन, रोजाना 30 से 60 मिनट की सैर या व्यायाम, पर्याप्त पानी पीना और नियमित स्वास्थ्य जांच से दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।

वहीं, 40 से 60 साल की महिलाओं में रजोनिवृत्ति और जीवनशैली के बदलाव दिल की बीमारी के खतरे को और बढ़ा रहे हैं। रोजमर्रा की गलत आदतें जैसे अधूरी नींद, स्ट्रेस और अनियमित खानपान भी इस समस्या को और गंभीर बना रहे हैं।

डॉ. फतरपेकर ने चेतावनी दी कि कई मरीज कुछ दिन दवा लेने के बाद लक्षण कम होते ही इलाज बीच में छोड़ देते हैं। यह लापरवाही अगले हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे को और बढ़ा देती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि परिवारों के स्तर पर जीवनशैली में बदलाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही इस बढ़ते खतरे को कम कर सकती है। अब महाराष्ट्र में दिल की बीमारी अपवाद नहीं बल्कि आम होती जा रही है, और युवाओं में इसकी बढ़ती संख्या सतर्क करने वाली है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM