एकनाथ शिंदे सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

लंदन दौरे से लौटे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मोबाइल फोन विमान में छूटा, सुरक्षा एजेंसियों ने किया बरामद

Eknath Shinde Mobile Phone Lost: लंदन दौरे से मुंबई लौटे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मोबाइल फोन विमान में छूट गया। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ब्रिटिश एयरवेज से संपर्क के बाद फोन बरामद कर लिया गया।

रूपम सिंह

Eknath Shinde Mumbai Airport Security Action: लंदन दौरे से लौटने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मोबाइल फोन विमान में छूट गया। मुंबई एयरपोर्ट से घर पहुंचने के बाद सुबह करीब 3 बजे उन्हें पता चला कि उनका मोबाइल फोन उनके पास नहीं है। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को इसकी जानकारी दी गई और संबंधित एजेंसियां मोबाइल की तलाश में जुट गईं।

ब्रिटिश एयरवेज के सुरक्षा कार्यालय से संपर्क

मोबाइल फोन की तलाश के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर स्थित ब्रिटिश एयरवेज के सुरक्षा कार्यालय से संपर्क किया गया। खबरों के मुताबिक, सुरक्षा टीम ने विमान और संबंधित स्थानों पर तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की कोशिश के बाद सुबह 4 बजे के आसपास मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।

एक सप्ताह के लंदन दौरे पर गए थे शिंदे

एकनाथ शिंदे 5 सितंबर को अपने सहयोगियों के साथ एक सप्ताह के लंदन दौरे पर गए थे। इस दौरान उनके कई कार्यक्रम आयोजित हुए। दौरे के दौरान उन्हें विभिन्न संस्थाओं की ओर से तीन सम्मान मिलने की जानकारी सामने आई।

लंदन में मिले तीन सम्मान

एकनाथ शिंदे को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ‘कॉमनवेल्थ लीडरशिप रिकॉग्निशन’, हाउस ऑफ कॉमन्स में ‘स्टेट्समैनशिप अवार्ड’ और महाराष्ट्र मंडल की ओर से ‘ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र’ सम्मान दिया गया। उनके लंदन दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो भी चर्चा में रहे।

विराट कोहली से भी हुई मुलाकात

लंदन दौरे के दौरान एकनाथ शिंदे की मुलाकात पूर्व भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से भी हुई। इसके अलावा लंदन में उनके अंग्रेजी भाषण और सहयोगियों के साथ वड़ापाव खाते हुए तस्वीरों की भी चर्चा हुई।

मुंबई शहर लौटते समय विमान में उनका मोबाइल फोन छूट गया था, जिसे बाद में सुरक्षा टीम की मदद से खोज लिया गया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें