एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर किया तीखा प्रहार (सोर्स: AI) 
मुंबई

पहले अपनी आग बुझाएं उद्धव! सोनम वांगचुक के समर्थन पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे पर तीखा प्रहार

Eknath Shinde Attacks: सोनम वांगचूक के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे के समर्थन को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने तीखा हमला बोला और विपक्ष पर राजनीति व देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Eknath Shinde Attacks Uddhav Thackeray: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन को उद्धव ठाकरे द्वारा समर्थन दिए जाने के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि उद्धव गुट की हालत 'बुडाला जळतंय आणि डोंगराची आग विझवायला पलळतंय' यानी 'खुद की आग बुझ नहीं रही और पहाड़ की आग बुझाने दौड़ रहे हैं' इस कहावत जैसी हो गई है।

डिप्टी सीएम शिंदे ने मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में कहा, उद्धव ठाकरे गुट के पास खुद मैदान में उतरकर आंदोलन करने का साहस नहीं है। लेकिन 'तुम लड़ो, हम कपडे संभालते हैं' की मानसिकता से वे घर बैठे समर्थन देकर वे राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं।

देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप

शिंदे ने आरोप लगाया कि उबाठा गुट जानबूझकर देश में अस्थिरता पैदा करने वाले आंदोलनों को हवा दे रहा है। उन्होंने कहा कि लद्दाख जैसे संवेदनशील क्षेत्र से जुड़े मुद्दे पर राजनीति करना देशहित में नहीं है।

एक तरफ ये लोग हिंदुत्व की बात करते हैं, दूसरी तरफ ऐसे लोगों के साथ खड़े हो जाते हैं जो विकास और राष्ट्रहित के खिलाफ माहौल बनाते हैं। शिंदे ने कहा कि जनता सब देख रही है।

हिंदुत्व और मोदी सरकार पर रखी बात

इस अवसर पर शिंदे ने हिंदुत्व, राम मंदिर, धारा 370 और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनसे देश मजबूत हुआ है।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि एनडीए की वैचारिक भूमिका साफ है - राष्ट्र पहले, लेकिन विपक्ष के पास न कोई नीति है न नियत। उनका काम सिर्फ विरोध करना और भ्रम फैलाना रह गया है।

पेपर लीक और राज्य की राजनीति पर भी हमला

उपमुख्यमंत्री ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर राजनीति करने के बजाय ठोस समाधान देने की जरूरत है। राज्य सरकार इस दिशा में सख्त कदम उठा रही है। शिंदे ने कहा कि महायुति सरकार जनता के हित में काम कर रही है। लेकिन उबाठा गुट को राज्य की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्हें सिर्फ केंद्र और राज्य सरकार की छवि खराब करनी है। उन्होंने अंत में कहा कि जनता 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में ऐसे दोगले चेहरे को पहचान चुकी है। जो लोग सत्ता में रहते हुए हिंदुत्व की बात करते थे और आज सत्ता से बाहर जाकर अराजकता का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें जनता माफ नहीं करेगी।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?