दिनेश ठक्कर एंजल वन जुहू संपत्ति सौदा  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई जुहू में ₹711 करोड़ की प्रॉपर्टी डील, Angel One के संस्थापक दिनेश ठक्कर ने खरीदा 63,000 वर्गफुट का घर

Mumbai Property Deal: एंजल वन के संस्थापक दिनेश ठक्कर ने जुहू में ₹711 करोड़ में 8 मंजिला लग्जरी आशियाना खरीदा है। यह देश में किसी एकल आवासीय इकाई की अब तक की सबसे महंगी खरीद है।

रूपम सिंह

Dinesh Thakkar Angel One Juhu Property Deal: मुंबई के पॉश इलाके जुहू में देश के प्रमुख स्टॉक ब्रोकरों में शामिल दिनेश ठक्कर ने करीब ₹711 करोड़ में एक बेहद आलीशान आवासीय संपत्ति खरीदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह देश में किसी एकल आवासीय इकाई की अब तक की सबसे महंगी ज्ञात खरीद बताई जा रही है।

समुद्र के सामने स्थित यह लग्जरी टावर करीब 63,000 वर्गफुट क्षेत्र में फैला है और इसकी ऊंचाई आठ मंजिल है। संपत्ति को सुपर लग्जरी आवासीय श्रेणी में रखा गया है।

दिनेश ठक्कर रिटेल स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी Angel One Ltd. के संस्थापक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने यह संपत्ति रियल एस्टेट कंपनी Embassy Developers Ltd. से खरीदी है।

यह आठ मंजिला आवासीय टावर एम्बेसी की लग्जरी परियोजना Embassy Terrazza का हिस्सा बताया गया है। जुहू जैसे प्रीमियम इलाके में समुद्र के सामने स्थित होने के कारण इस संपत्ति की कीमत बेहद ऊंची रही है।

100 करोड़ से अधिक वाले 37 सौदे

दिनेश ठक्कर अग्रणी रिटेल स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी एंजल वन लिमिटेड के संस्थापक हैं, जिन्होंने रियल एस्टेट कंपनी एम्बेसी डेवलपर्स लिमिटेड से यह सुपर लग्जरी मकान खरीदा है। यह टावर एम्बैसी की आलीशान आवासीय परियोजना एम्बैसी टेराजा का हिस्सा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक देश में 100 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले 37 आवासीय सौदे हो चुके हैं, जिनका कुल मूल्य 5,600 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सुपर लग्जरी मकानों की खरीद-बिक्री में मुंबई शहर सबसे आगे है।

मुंबई में पहले भी हुई बड़ी डील

इससे पहले मुंबई में फार्मा कंपनी USV की चेयरपर्सन लीना गांधी तिवारी ने करीब ₹639 करोड़ में लग्जरी घर खरीदा था। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक ने भी ₹400 करोड़ से अधिक की कीमत में एक महंगी आवासीय संपत्ति खरीदी थी।

दिनेश ठक्कर की जुहू संपत्ति खरीद ने देश के हाई-एंड रियल एस्टेट बाजार में बड़े व्यक्तिगत आवासीय सौदों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है।

इमरान मसूद पर भड़के मौलाना हयात, बोले- कांग्रेस में दम नहीं कि अपने दम पर बना ले सरकार

युद्धाभ्यास में शामिल हुए घातक अपाचे! भारत-अमेरिका की सेनाओं का ये तालमेल दुश्मनों की उड़ा देगा नींद

SIR: 10 महीने में 14 आपत्तियों की रिपोर्ट, चुनाव आयोग ने दावों पर दी सफाई, कहा- सर्वसम्मति से लिए गए फैसले

Chintan Shivir: आज से PM नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक, मंत्रालयों के कामकाज पर होगी चर्चा

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने बताया दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम