BMC सदन में डिजिटल एंट्री: नगरसेवकों की हाजिरी के लिए लागू होगा फेस रीडिंग सिस्टम, ऑनलाइन दिखेगी उपस्थिति

BMC Mayor Ritu Tawde: बीएमसी सदन में 232 नगरसेवकों की हाजिरी व सुरक्षा के लिए फेस रीडिंग सिस्टम लागू होगा। सदन नेता गणेश खणकर के अनुसार नागरिक घर बैठे ऑनलाइन उपस्थिति देख सकेंगे।
Digital entry in BMC House: Face recognition system to be implemented for corporators' attendance
महापौर रितू तावड़ेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

BMC House Digital Entry Face Recognition System: मुंबई महानगरपालिका (BMC) के सदन की कार्यप्रणाली में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत नगरसेवकों की सदन में उपस्थिति दर्ज करने और प्रवेश की निगरानी के लिए फेस रीडिंग यानी चेहरा पहचान तकनीक लागू करने की योजना है।

सदन नेता गणेश खणकर के अनुसार, प्रस्तावित व्यवस्था के जरिए नगरसेवकों की एंट्री और हाजिरी डिजिटल तरीके से दर्ज की जाएगी। इसका उद्देश्य सदन के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाना और उपस्थित सदस्यों की जानकारी मुंबईकरों तक पहुंचाना है।

मुंबईकर घर बैठे देख सकेंगे उपस्थिति

फेस रीडिंग सिस्टम लागू होने के बाद नगरसेवकों की उपस्थिति से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने की योजना है। इससे नागरिक घर बैठे यह जानकारी हासिल कर सकेंगे कि सदन की बैठक में कौन-कौन से नगरसेवक मौजूद रहे।

इसके साथ ही सदन में मौजूद जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिहाज से भी चेहरा पहचान प्रणाली को उपयोगी माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से जल्द ही इस तकनीकी व्यवस्था के लिए टेंडर जारी किए जाने की संभावना है।

232 नगरसेवकों की होगी डिजिटल एंट्री

वर्तमान व्यवस्था के अनुसार मुंबई बीएमसी सदन में कुल 232 नगरसेवक हैं। इनमें 222 जनता द्वारा निर्वाचित सदस्य और 10 मनोनीत नगरसेवक शामिल हैं। प्रस्तावित प्रणाली लागू होने पर सदन में प्रवेश करने वाले सभी नगरसेवकों को फेस रीडिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Digital entry in BMC House: Face recognition system to be implemented for corporators' attendance
मुंबई के विकास को मिलेगी रफ्तार, बीएमसी जुटाएगी 9,500 करोड़ रुपए का बॉन्ड; देश का सबसे बड़ा नगर निगम बॉन्ड

उपस्थिति हमेशा रही है चर्चा का विषय

बीएमसी सदन में नगरसेवकों की उपस्थिति लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। नई तकनीक लागू होने से उपस्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा और इसे नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा सकती है।

महापौर रितू तावड़े ने कहा कि सदन में बैठने वाले नगरसेवकों की सुरक्षा और उनका कामकाज मुंबईकरों के लिए महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार, यदि प्रत्येक नगरसेवक के प्रवेश और हाजिरी के लिए फेस रीडिंग प्रणाली लागू होती है, तो इससे सदन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com